फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught liquor worth Rs 35 lakh on the highway

हाईवे पर पुलिस ने पकड़ी 35 लाख रुपये की शराब

Tue, 07 Sep 2021 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police caught liquor worth Rs 35 lakh on the highway
पकड़ी गई अबेध शराब - फोटो : Agra Dehat
एत्मादपुर। अवैध बिक्री के लिए हरियाणा से ट्रक में बिहार भेजी जा रही शराब हाईवे पर एत्मादपुर के समीप पुलिस ने पकड़ी। ट्रक में 470 पेटी शराब बरामद हुई है। जिसकी कीमत आबकारी विभाग के अधिकारी करीब 35 लाख रुपये आंक रहे हैं। मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब पांच बजे ट्रक से तस्करी कर शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर हाईवे स्थित झरना नाले के पास पुलिस ने पहुंचकर सड़क किनारे खड़े ट्रक की जांच की। ट्रक में शराब भरी थी।
विज्ञापन

ट्रक चालक सत्यभान निवासी ग्राम मूंगान, थाना सदर, जिला रोहतक, हरियाणा को पुलिस ने पकड़ लिया। एसआई अवनीश त्यागी ने बताया कि शराब तस्करी कर हरियाणा से बिहार भेजी जा रही थी। ट्रक से उत्तराखंड की रॉयल पार्टी मार्का की 470 पेटी में 4141 लीटर शराब बरामद हुई है। जिसकी कीमत आबकारी अधिकारियों के मुताबिक करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed