फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught gang of thugs in Agra

UP: दो महिला और तीन पुरुष...इन पांच ठगों के कारनामे जानकर चकरा जाएगा दिमाग, खुद ही फंस जाते हैं लोग

Thu, 09 Jan 2025 03:19 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 09 Jan 2025 03:19 PM IST
सार

राह चलते लोगों को शिकार बनाने वाले गैंग के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police caught gang of thugs in Agra
टप्पेबाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टप्पेबाज गिरोह आगरा में लोगों को जाल में फंसा कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। गैंग में शामिल तीन पुरुष और दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राह चलते ऐसे लोगों को जाल में फंसाते थे, जो उनसे आसानी से बात कर लेते थे। 
विज्ञापन


इस तरह करते थे ठगी
ठगी करने वाले अपनी मजबूरी बताकर खुदाई में मिले सोने को बेचने का झांसा देते थे, जब लोग तैयार हो जाते थे तो उन्हें कम मात्रा में असली सोना दिखते थे। अगर कोई व्यक्ति उस सोने को चेक करता था तो वह असली निकलता था। इस पर बाद में बातचीत कर आरोपी काफी मात्रा में नकली सोना पकड़ा कर रुपए लेकर फरार हो जाते थे। 
विज्ञापन




कई राज्यों में की वारदात
आगरा के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी गैंग वारदात कर चुका है। एक आरोपी गिरोह को फर्जी आईडी पर लिए गए सिम उपलब्ध कराता था, जिससे पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के रहने वाले हैं ठग
आरोपियों के पास से 2 किलो नकली  गिन्नी, 3 लाख 78 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। मेरठ में किराए के मकान में रहकर दूसरे जिलों में वारदात करने जाते थे। असम, गुजरात, उत्तराखंड, सिलीगुड़ी समेत कई राज्यों में घटनाएं कर चुके हैं। 22 लाख की ठगी कर चुके हैं। सभी इटावा के रहने वाले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed