फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught four as soon as VIDEO went viral due to Demonstration of Tamancha in moving car

Mathura: चलती कार में तमंचे का प्रदर्शन, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने चार दबोचे

Mon, 13 Feb 2023 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 02:38 PM IST
सार

इन चारों पर आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अगर ऐसी कोई भी हरकत करते पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
police caught four as soon as VIDEO went viral due to Demonstration of Tamancha in moving car
कार में तमंचे के साथ युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में हाईवे और शहर की सड़कों पर कार सवार चार युवकों का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इनके कब्जे तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इनकी कार को सीज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से ऐसी हरकत करने वालों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को कोतवाल संजय कुमार पांडेय और कृष्णानगर चौकी प्रभारी अजय अवाना ने इन चारों युवकों को बैंक कॉलोनी में भाजपा नेता पन्नालाल गौतम के घर के सामने खाली प्लॉट से पकड़ा है।
विज्ञापन


पकड़े गए हर्ष गोस्वामी उर्फ सूरज निवासी विकास नगर, दीपेश सिंह निवासी विकास नगर, हेमंत गोला निवासी जन्मभूमि लिंक रोड, एवन होटल वाली गली और सचिन कुमार निवासी रामनगर, कृष्णानगर हैं। इन चारों पर आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अगर ऐसी कोई भी हरकत करते पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed