फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught criminal during encounter who involved in robbery in school In Agra

आगरा में डकैती का मामला: दहशत से नहीं उबर पा रहे परिजन, रात में चीखने लगती है बेटी; दामाद भी सामान्य नहीं

Thu, 12 Oct 2023 12:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 12:07 PM IST
सार

आगरा में स्कूल में डकैती के बाद परिजन दहशत से नहीं उबर पा रहे हैं। उनकी बेटी रात में चीखने लगती है। दामाद की भी स्थिति सामान्य नहीं है। 

विज्ञापन
police caught criminal during encounter who involved in robbery in school In Agra
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र के पचगाईं खेड़ा स्थित सेंट जोसफ स्कूल परिसर में बदमाशों ने डकैती डाली थी। पुलिस ने वारदात में शामिल एक अन्य बदमाश सतीश टिकिया को मुठभेड़ में पकड़ा है। उसके पैर में भी गोली लगी है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार बदमाशों की संख्या पांच हो गई। अभी तीन अन्य बदमाश फरार हैं। 

विज्ञापन


वहीं वारदात के एक हफ्ते बाद भी पीड़ित परिवार दहशत से नहीं उबर सका है। स्कूल संचालक की बेटी रात में अकेले कमरे में सोने से डरने लगी है। वह चीखने लगती है। उसका पति भी सामान्य नहीं है। दोनों ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; हत्या के मामले में था फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दर्जन से बदमाशों ने चार अक्तूबर को धावा बोला था। स्कूल मालिक जय सिंह कुशवाह की बेटी-दामाद और सात साल की धेवती स्कूल में मौजूद थे। बदमाशों ने दामाद को मैनेजर के कमरे में बंधक बनाया था। मां-बेटी को पहली मंजिल पर कब्जे में लिया था। 

इस दौरान मारपीट और बदसलूकी की गई थी। बदमाश लूट का सामान स्कूल वैन में रखकर भागे थे। चार बदमाश सागर, सनी, अरविंद राठौर, सचिन जाट मंगलवार तड़के मुठभेड़ में पकड़े गए थे। डकैती में 8 बदमाश शामिल थे। वारदात में शामिल सतीश उर्फ टिकिया को भी पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। तीन अन्य फरार हैं।


यह भी पढ़ेंः- सीएम का आगरा दौरा: सांसद ने की यमुना पर बैराज स्टेडियम और भूमिगत मेट्रो की पैरवी, स्मारकों में विकास का जिक्र

बदमाशों ने वारदात के दौरान दंपती के साथ बुरी तरह मारपीट व बदसलूकी की थी। चार घंटे तक पति-पत्नी बदमाशों की कैद में रहे थे। एक हफ्ते के बाद भी दंपती के दिमाग से दहशत दूर नहीं हुई है। जय सिंह कुशवाह ने बताया कि दामाद घटना के बाद भूलने लगे हैं। स्कूल के लिए घर से निकले थे। 

रास्ते में यह भूल गए कि कहां जाना है। स्कूल का कर्मचारी उन्हें लेकर आया। बेटी भी किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही है। कमरे में उसे अकेले डर लगता है। इसके बाद भी पुलिस घटना को महज लूटपाट का मामला बता रही थी, लेकिन बदमाशों के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस डकैती में चालान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed