{"_id":"652765050fc53ab50c01047a","slug":"police-arrested-vicious-criminal-carrying-reward-of-twenty-five-thousand-during-an-encounter-in-agra-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; हत्या के मामले में था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; हत्या के मामले में था फरार
Thu, 12 Oct 2023 08:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Oct 2023 08:51 AM IST
सार
आगरा में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश हत्या के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
Agra: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की तड़के पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश पवन उर्फ झेपा निवासी राजाखेड़ा घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सीएम का आगरा दौरा: सांसद ने की यमुना पर बैराज स्टेडियम और भूमिगत मेट्रो की पैरवी, स्मारकों में विकास का जिक्र
विज्ञापन
पकड़ा गया शातिर बदमाश हत्या के आरोप में फरार चल रहा था। मुठभेड़ पिनाहट थाना क्षेत्र में हुई। यह कार्रवाई बाह और पिनाहट थाना पुलिस व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की टीम ने संयुक्त रूप से की। इसके कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। बताते चलें कि हत्या के जिस मामले में यह फरार चल रहा था, उसमें पुलिस ने 10 अक्तूबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
