फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police busted illegal arms factory before lok sabha elections in kasganj

कासगंज: पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2019 07:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Mar 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Police busted illegal arms factory before lok sabha elections in kasganj
बरामद किए गए अवैध शस्त्र
कासगंज पुलिस ने पटियाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने शस्त्र फैक्टरी संचालित कर रहे तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, वहीं मौके से बने-अधबने कई शस्त्र के साथ उपकरण बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने शनिवार को बताया कि पटियाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि कस्बा भरगैन के औरंगाबाद रोड के पर चिश्ती दरगाह के पीछे शस्त्र फैक्टरी संचालित है। पुलिस की टीम बताए गए स्थान पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


तीन लोग गिरफ्तार, दो फरार

यहां शस्त्र बना रहे लोग पुलिस को देखकर मौके से भागने लगे। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपियों में कदीर निवासी लालबाग भरगैन, धर्मेंद्र एवं उदयवीर निवासी भरगैन शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से 3 तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस की डमी के अतिरिक्त कई अधबने तमंचा और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस फरार हुए दो आरोपियों की तलाश कर रही है।  


आगामी दिनों में होली और लोकसभा चुनाव भी आ रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed