{"_id":"60ba528d8ebc3e6d4827a4db","slug":"police-busted-illegal-arms-factory-and-five-accused-arrested-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाभोड़: फिरोजाबाद में पुलिस ने दबोचे पांच आरोपी, तमंचे-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाभोड़: फिरोजाबाद में पुलिस ने दबोचे पांच आरोपी, तमंचे-कारतूस बरामद
Sat, 05 Jun 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:36 AM IST
सार
सिरसागंज थाना क्षेत्र के जंगल में अवैध असलहा बनाए जा रहे थे। शुक्रवार को एसओजी और थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने छापा मारकर इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को गांव मदनपुर स्थित पंचायती ईंट-भट्ठे के समीप छापा मारकर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से बने और अधबने तमंचों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग तमंचे बनाकर पांच-पांच हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि ने सिरसागंज थाना पुलिस ने गश्त के दौरान आमौर नदी पुल के समीप से दो लोगों को तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ कर सिरसागंज थाना पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मदनपुर के पास खंडहर पड़े पंचायती भट्ठे के समीप दबिश देकर तीन और लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद हुसैन निवासी दीदामई रामगढ़, असफाक निवासी मोमीनगर रसूलपुर, मुकीम निवासी आकाशवाणी रोड रामगढ़, पप्पू पिस्टल निवासी पाल का नगला रामगढ़ और रामसनेही निवासी आकलाबाद हसनपुर मटसेना हैं। पप्पू पिस्टल को दिल्ली एसटीएफ द्वारा भी गिरफ्तार कर चुकी है, जो जमानत पर रिहा होकर आया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 32 बोर की पिस्टल, रिवॉल्वर 32 बोर, 13 तमंचा 315 बोर के साथ तमंचा बनाने के औजार और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह एक तमंचा पांच हजार में बेचा करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।