{"_id":"6559958ce32dab1747092f55","slug":"police-became-tourists-nine-lapke-caught-at-taj-mahal-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज पर पर्यटकों की भीड़ में छिपी पुलिस, ऐसे पकड़े गए नौ लपके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज पर पर्यटकों की भीड़ में छिपी पुलिस, ऐसे पकड़े गए नौ लपके
Sun, 19 Nov 2023 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:26 AM IST
सार
ताजमहल पर लपकागीरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने वर्दी उतारकर लपकों को पकड़ा। पर्यटकों की तरह पुलिसकर्मी जब ताज भ्रमण पर निकले तो लपके उन्हें पहचान न सके और जाल में फंस गए।
विज्ञापन
ताजमहल के दीदार को पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों से लपकागीरी कर रहे नौ लपकों को दबोचने के लिए थाना पर्यटन पुलिस ने जाल बिछाया। एसओ व अन्य पुलिसकर्मियों ने सादा वर्दी में पर्यटक बनकर लपकों से मोलभाव किया तो वह जाल में फंस गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी नीलम ने बताया कि शनिवार व रविवार को पर्यटकों की संख्या रोजाना की अपेक्षा दोगुनी से ज्यादा होती है। ऐसे में लपकों को मौका मिल जाता है। वह पर्यटकों के साथ लपकागीरी करते हैं। रविवार को सुबह से ही कई प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में लगाया गया था। जो ताज की ड्यूटी पर नहीं जाते हैं उन्हें पर्यटक बनाकर भेजा गया था। ताकि लपकों को रंगे हाथ पकड़ा जा सके।
लपके पुलिस के जाल में फंस गए। पकड़े गए लपकों में सोनू उस्मानी, अरमान, शकील, गौरव, योगेश, रविंद्र, कुरबान, नाजिम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - विश्व धरोहर सप्ताह 2023: मुफ्त में करिए ताज का दीदार, सभी स्मारकों में पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश