फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police banned 6500 people for Holi and Shab-e-Barat in Firozabad

इन 6500 लोगों से शांतिभंग होने का खतरा: फिरोजाबाद में होली और शब ए बारात को लेकर पुलिस ने किया पाबंद

Tue, 07 Mar 2023 04:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 04:18 PM IST
सार

होली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने 6500 लोगों को किया पाबंद किया है। इसके साथ भी पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में सादा कपड़ों में में तैनात रहेगी।
 

विज्ञापन
Police banned 6500 people for Holi and Shab-e-Barat in Firozabad
फिरोजाबाद में हाईवे पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने 6500 लोगों को चिन्हिंत करने के साथ ही उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा जिन लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है, उनसे होली के त्योहार पर शांतिभंग करने की आशंका है।
विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि त्योहारों पर चाक-चौबंद कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जिले के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, लोकल इन्टेलीजेंस को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत असमाजित तत्वों को चिन्हिंत करें और उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सात दिन में फिरोजाबाद पुलिस द्वारा 6500 असमाजिक तत्वों को चिन्हिंत करते हुए उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


शांतिभंग में पाबंद करते हुए निर्देश दिए है कि उनके द्वारा भविष्य में किसी भी प्रकार से कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित किया जाता है तो आपके विरुद्ध कठोर कानून कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जनपद वासियों से अपील है कि अपने-अपने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाए। किसी भी प्रकार से कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित न करें। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में स्थानीय पुलिसबल के साथ-साथ सादा कपड़ों में भी पुलिसबल को तैनात किया गया है। जो क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Holi 2023: अपनी राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, ज्योतिष ने बताई ये वजह

सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर तैनात रहा पुलिस फोर्स

 होली की पूर्व संध्या पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहा। आने जाने वाले लोगों को चेक किया जा रहा था। जिले की सीमाओं पर पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों को चेक किया। दोपहर बाद होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा होलिका की सुरक्षा को लेकर बनाई गई टीमों को भी निर्देश दिए गए कि वह होली की सुरक्षा करते रहे। यदि कोई व्यक्ति किसी तरह की शांति भंग का प्रयास करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इससे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सुभाष तिराहा के साथ नगला बरी, जाटवपुरी, आसफाबाद, नालबंद चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा पर भी पुलिस बल तैनात रहा। जिले की सीमाओं पर भी पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों को चेक किया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। सुरक्षा व्यवस्था का हाल जानने के लिए पुलिस अफसर और थानेदार अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। इससे कानून व्यवस्था खराब न हो सके। पुलिस की सख्ती के बीच लोगों में दहशत का माहौल दिखााई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed