{"_id":"65af648d00635ac7290e0ae4","slug":"police-arrested-two-robbers-during-encounter-in-agra-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा दिखाकर लोगों से करते लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा दिखाकर लोगों से करते लूट
Tue, 23 Jan 2024 12:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:50 PM IST
सार
आगरा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। यह दोनों तमंचा दिखाकर मोबाइल व पैसों की लूट करते थे।
विज्ञापन
Agra: मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगने से घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की रात पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने इसे और इसके साथी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। दोनों बदमाश मोबाइल लूट के मामले में फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
मुठभेड़ हरीपर्वत थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में हुई। घायल बदमाश ने अपना नाम शिवम निवासी गेलाना गांव, थाना सिकंदरा बताया। वहीं साथी ने अपना नाम विशाल बताया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बीती 10 जनवरी को गधा पाड़ा के पास रात 9 बजे तमंचा दिखाकर युवक से मोबाइल लूटा था। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन