{"_id":"64b2ea5469e462c117096f73","slug":"police-arrested-two-people-including-main-accused-of-bikers-gang-who-robbed-on-highway-in-agra-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस ने बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों को दबोचा, छह वारदात का हुआ खुलासा; हाईवे पर लूट को देते अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस ने बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों को दबोचा, छह वारदात का हुआ खुलासा; हाईवे पर लूट को देते अंजाम
Sun, 16 Jul 2023 12:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:20 AM IST
सार
आगरा में पुलिस ने बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों को दबोच लिया है। पूछताछ में छह वारदात का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपी हाईवे पर लूट को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
Agra News: पुलिस ने बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में आठ घंटे में तीन लूट करने वाले बाइकर्स गैंग के मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को पुलिस ने शनिवार को सेंट्रल पार्क तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने लूट की छह घटनाएं खोली हैं। इनसे तीन पीली धातु की चेन, एक बाइक सहित 8500 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जगदीशपुरा पुलिस ने शनिवार को भौगांव के गिहार कॉलोनी निवासी मुख्य आरोपी रोहित और तौरयी मोहल्ला निवासी राजू वर्मा उर्फ राज को गिरफ्तार किया। फुटेज के माध्यम से पता चला कि आरोपी लूट की घटनाओं को अंजाम देकर हाईवे के रास्ते भौगांव निकल जाते हैं। पुलिस ने पीछा करते करते आरोपियों को चिह्नित किया। रोहित ने पुलिस को बताया कि वह और उसका साथी टिपलेन उर्फ अभय दोनों मिलकर लूट की घटनाएं करते हैं। लूट करने के बाद सोने की चेन को अपने तीसरे साथी राजू वर्मा उर्फ राज को बेच देते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Cancelled Train List: बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेन रद्द तो कई चल रहीं घंटों लेट; यहां देखें लिस्ट
विज्ञापन
29 जून को थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में तीन लूट की घटनाओं की शिकायत दर्ज हुई थी। 28 जून रात करीब मारुति स्टेट रोड पर कानपुर निवासी लवीसा केसवानी की चेन लूटी गई थी। वह मायके आईं थीं। रात को टहलने निकली थीं। 29 जून सुबह करीब पांच बजे विनय नगर निवासी रीता बघेल के साथ घटना हुई। वह अपनी चाची के साथ सुबह करीब पौने पांच बजे टहलने निकली थीं।
यह भी पढ़ेंः- Tomato Price Hike: 'टमाटर से आधे दाम में मिल रहा पेट्रोल' लोगों ने कसा तंज- बधाई हो! महंगाई कम हो गई
बाइकर्स गैंग के सदस्य सोने की चेन तोड़कर भाग गए थे। इस घटना के 15 मिनट बाद ही तीसरी घटना को अंजाम दिया गया। सुबह करीब पांच बजे आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार निवासी बीना से टहलते समय चेन लूटकर बदमाश भाग गए थे। इससे पहले 22 जून को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार में जलकल के कर्मचारी की पत्नी से चेन लूटी थी। बाद में ताजगंज और एत्माद्दौला क्षेत्र में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।