{"_id":"66d35122bc7b772504040633","slug":"police-arrested-two-miscreants-who-robbed-an-advocate-s-house-in-broad-daylight-in-agra-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: अधिवक्ता के घर लूटकांड के दो बदमाश पकड़े गए, सरगना अभी भी फरार; दिनदहाड़े वारदात को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अधिवक्ता के घर लूटकांड के दो बदमाश पकड़े गए, सरगना अभी भी फरार; दिनदहाड़े वारदात को दिया था अंजाम
Sun, 01 Sep 2024 12:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:33 AM IST
सार
आगरा में अधिवक्ता के घर लूटकांड करने वाले दो बदमाश पकड़े गए हैं। सरगना अभी भी फरार है। इन्होंने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गुड़ की मंडी में अधिवक्ता पीयूषचंद पाठक के घर दिनदहाड़े लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अधिवक्ता की पत्नी और भाई को बंधक बनाकर वारदात की गई थी। सरगना अर्जुन चाहर सहित दो बदमाश फरार हैं। गिरफ्तार बदमाशों का कहना है कि उन्हें अर्जुन ही लेकर आया था। वह सात दिन से रेकी कर रहा था।
विज्ञापन
एसओ एमएम गेट ने बताया कि न्यू आगरा के नगला बूढ़ी निवासी आशीष कुमार व जतिन जाटव को सर्विलांस की मदद से पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस ने टेढ़ी बगिया पर रहने वाले अर्जुन चाहर की पहचान कर ली लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि एक बाइक पर चार बदमाश आए थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक मोबाइल, 7900 कैश, कुछ असली और नकली जेवरात बरामद किए हैं। अर्जुन चाहर और कन्हैया फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।