{"_id":"5c1517b1bdec22570d63251c","slug":"police-arrested-two-clerk-from-mathura-in-teacher-recruitment-scam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाला: मथुरा में शिक्षा विभाग के दो और बाबू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती घोटाला: मथुरा में शिक्षा विभाग के दो और बाबू गिरफ्तार
Sat, 15 Dec 2018 08:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Dec 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पुलिस ने बेसिक शिक्षा विभाग के दो और बाबू गिरफ्तार किए हैं। दोनों को मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट भेजा गया है। इन दोनों बाबुओं की संलिप्तता भर्ती घोटाले की जांच के दौरान सामने आई थी।
12460 शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के दो और बाबुओं को शुक्रवार की रात पुलिस ने मथुरा से दबोच लिया। दोनों बाबुओं की संलिप्तता पुलिस जांच के दौरान सामने आई थी। 12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले में 174 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई थी।
बालाजीपुरम निवासी विनोद चौधरी और पूर्व चेयरमैन रविंद पांडेय ने शासन में शिकायत दर्ज कराई कि बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षक भर्ती कर लिए गए हैं। डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल की जांच में 33 ऐसे शिक्षक सामने आए, जिनके आवेदन दौरान दर्ज प्रमाण पत्र और काउंसलिंग में जमा प्रमाण पत्रों में अंतर था।

दोनों को मेरठ भेजा गया
टेट और बीटीसी के प्रमाण पत्र भी इनके सत्यापन दौरान फर्जी पाए गए थे। इसमें पटल सहायक महेश शर्मा को आरोपी बनाया गया था। इसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर मई माह में ही बीएसए ने बाबू सहित 33 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वहीं, शुक्रवार की रात पुलिस ने इस मामले में अनिल कुमार निवासी धर्मपुरा राया तथा ब्रजमोहन राणा निवासी पुष्प विहार कालोनी को गिरफ्तार किया। इन दोनों बाबुओं को मेरठ स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट भेजा गया है। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया इन बाबुओं के नाम पुलिस जांच में सामने आए थे।
29 हजार शिक्षकों की भर्ती में 19 को हो चुकी है जेल
29 हजार शिक्षकों की भर्ती में एसटीएफ की कार्रवाई में अब तक 19 लोगों को जेल हो चुकी है। तत्कालीन बीएसए सहित पांच खंड शिक्षाधिकारी को निलंबित किया जा चुका है। इनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके अलावा 29 हजार शिक्षकों की भर्ती में जनपद स्तर पर 110 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। 80 प्रधान अध्यापक निलंबित हैं।