फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested two accused involved in kidnapping of tent contractor in Agra

टेंट ठेकेदार का अपहरणकांड: 'हेलो, तुम्हारा भाई हमारे कब्जे में है, सलामती चाहते हो तो 10 लाख लेकर आ जाओ'

Sat, 01 Apr 2023 07:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 07:13 PM IST
सार

एक कार्यक्रम से टेंट समेटकर वापस आगरा लौट रहे ठेकदार का रास्ते में कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके भाई को फोन करके 10 लाख की फिरौती मांगी। भाई की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested two accused involved in kidnapping of tent contractor in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात 10 बजे पुलिस ने टेंट ठेकेदार के अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने एक कार्यक्रम के बाद टेंट लादकर वापस आने के दौरान घटना को अंजाम दिया था।  
विज्ञापन


फिरोजाबाद के टूण्डला थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी सोनू आगरा के एक टेंट हाउस पर ठेके पर मजदूरी कराता है। शुक्रवार देर रात्रि वह राजस्थान के भरतपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। यहां से वह कैंटर में टेंट का सामान लादकर वापस आगरा लौट रहा था। भरतपुर से कुछ किलोमीटर दूरी पर पीछे से आए बोलेरो सवार युवकों ने कहा कि कैंटर की रस्सी खुल गई है। इस पर चालक ने गाड़ी रोक दी। सोनू नीचे उतरा तो बोलेरो सवार युवकों ने उसे खींचकर गाड़ी में बैठा लिया।  
विज्ञापन

हाइवे पर घेराबंदी कर दो को पकड़ा 

इसके बाद वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद सोनू के फोन से उसके भाई लालता प्रसाद को फोन किया। कहा कि 10 लाख रुपये भरतपुर पहुंचा दे। इस पर लालता प्रसाद ने इसकी सूचना आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस को दी। सूचना पर फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस ने हाइवे पर घेराबंदी कर दी। घेराबंदी होते देख आरोपियों ने सोनू को पीट-पीट घायल कर दिया। इसके बाद राजस्थान की सीमा में सड़क किनारे फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- कोर्ट का फैसला: पत्नी के हत्यारे फौजी पति और जेठ को उम्रकैद, आए दिन करता था मारपीट, गोली मार कर दिया था छलनी

पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ

इधर, अपहरण की सूचना पर पुलिस बॉर्डर पर घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। साथ ही बोलेरो गाड़ी कब्जे में ले ली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना राजस्थान के भरतपुर जिला की है। पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed