फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three vicious criminals during encounter in Agra

Agra: मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; दिनदहाड़े ज्वेलर्स के यहां की थी लूट

Fri, 27 Oct 2023 10:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 10:58 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक के पैर में गोली लगे से वह घायल हो गया। बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स के यहां लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
Police arrested three vicious criminals during encounter in Agra
Agra: मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की तड़के पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित तीन बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए बदमाश लूट के मामलों में फरार चल रहे थे। पकड़े गए बदमाशों पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


मुठभेड़ सिंकदरा थाना क्षेत्र के जेसीबी चौराहे के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लुटेरे क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: सोते रहे घरवाले... प्रेमी संग मिल किशोरी ने किया कुछ ऐसा कि हवा हो गई नींद; भागते हुए थाने पहुंचा पिता
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से वह घायल होकर वहीं गिर गया। अन्य दो बदमाशों के पसीने छूट गए। जब तक वह भाग पाते पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाशों ने विजयादशमी के दिन दिनदहाड़े ज्वेलर्स के यहां लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इनके कब्जे से लूटी गई ज्वैलरी और नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed