फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three accused who looted gold from an employee of Jaipur businessman in Agra

Agra: फर्जी पुलिस अधिकारी बने... और व्हाट्सएप क्लोन बनाकर लूट लिया था एक करोड़ से अधिक का सोना; तीन गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 05:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 05:37 PM IST
सार

ताजनगरी में बदमाश फर्जी पुलिस अधिकारी बने और व्हाट्सएप क्लोन बनाकर एक करोड़ से अधिक का सोना लूट लिया था। तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested three accused who looted gold from an employee of Jaipur businessman in Agra
सोना लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को पुलिस ने सोना लूट के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.20 करोड़ कीमत का एक किलो 495 ग्राम सोना बरामद हुआ है। बाकी सोना आरोपियों ने बेच दिया है। जयपुर के सोना व्यापारी के कर्मचारी से की थी लूट। 

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर सराफा कारोबारी के कर्मचारी से ढाई किलो सोना बदमाशों ने फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर लूटा था। बदमाश पहले से कर्मचारी को जानते थे। उन्होंने उसका व्हाट्सएप हैक कर लिया था। जिससे उनके पास सोने की पुख्ता जानकारी थी। कोलकाता से लौटते समय बदमाशों ने कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उसे उठाया और ईदगाह पुल के पास सोना लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

आगरा पुलिस ने रविवार को लूट का खुलासा किया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिनके पास से 1.20 करोड़ रुपये कीमत का एक किलो 495 ग्राम सोना बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक गंगापुर सिटी राजस्थान का वीरेंद्र मीणा है। जबकि दिल्ली के मोहन गार्डन में रहने वाले त्रिलोचन भल्ला और रानीबाग के मानव मेहता को लूट का सोना खरीदने के आरोप में पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि ढाई किलो सोने में डेढ़ किलो ही सोना बरामद किया है। आरोपी वीरेंद्र ने सोना बेचकर जयपुर में प्लॉट खरीदे थे। जिनकी कीमत 62 लाख रुपये है। प्लॉट की रजिस्ट्री भी बरामद की गई हैं। अपराध से अर्जित संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लूट में शामिल दूसरा आरोपी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर का रहने वाला मक्खन लाल मीणा है। वह डाक विभाग में कर्मचारी है। आगरा पुलिस उसे रिमांड पर लाएगी।

कारोबारी ने दो माह बाद कराई थी एफआईआर

मधोपुरा निवासी प्रदीप सराफा कारोबारी का कर्मचारी था। 18 जनवरी 2024 को कारोबारी ने उसे ढाई किलो सोना देकर आभूषण बनवाने के लिए कोलकाता भेजा था। वहां काम नहीं बना, तो 19 जनवरी को अजमेर9सियालदाह एक्सप्रेस से जयपुर लौट रहा था।

क्लोन व्हाट्सएप से बदमाशों को इसकी भनक लग गई। कैंट रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी को फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर उठा लिया। सोने की तस्करी के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। ट्रेन से उतारकर कर्मचारी को ले गए। ईदगाह पुल के नीचे उससे सोना लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। वारदात के दो महीने बाद 23 मार्च 2024 को कारोबारी ने शाहगंज पुलिस में केस दर्ज कराया था।

 

लूट का सोना खरीदने में फंसे दिल्ली के सराफ

पुलिस ने कैंट स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजस्थान, गंगापुर सिटी के वीरेंद्र मीणा और पश्चिम बंगाल, दुर्गापुर के मक्खनलाल मीणा को चिह्नित किया था। मक्खन लाल मीणा को पिछले दिनों पुलिस उठाने के लिए बंगाल गई थी। लेकिन, वहां दांव उल्टा पड़ गया। स्थानीय पुलिस ने मक्खनलाल मीणा को नहीं ले जाने दिया।


राजस्थान से पुलिस ने वीरेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक किलो सोना भी बरामद किया। पूछताछ में वीरेंद्र ने लूट का सोना दिल्ली में सराफ को बेचने की बात कबूली। जिसके आधार पर आगरा पुलिस ने दिल्ली के मोहन गार्डन एक्सटेंशन निवासी त्रिलोचन भल्ला और रानी बाग निवासी मानव मेहता को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed