फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three accused who demolished colony wall with bulldozer in Agra

UP Crime: बुलडोजर का भय दिखाकर दादागिरी, दबंगों ने ढहा दी कॉलोनी की दीवार, वीडियो आया सामने, तीन धरे गए

Thu, 27 Apr 2023 10:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 10:19 AM IST
सार

आगरा में दबंगों ने बुलडोजर का भय दिखाकर जमकर उत्पात मचाया। पहले कॉलोनी में पथराव किया, इसके बाद कॉलोनी की दीवार ढहा दी। इसका वीडियो सामने आया तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested three accused who demolished colony wall with bulldozer in Agra
दीवार ढहाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित पुष्पदीप एन्क्लेव की दीवार को बुलडोजर चलाकर ढहाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जेसीबी बरामद की गई है। दीवार तुड़वाने वाला प्लाट मालिक फरार है। कॉलोनीवासियों ने मामले में पुलिस आयुक्त से मिलकर शिकायत की है।

विज्ञापन


घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बोदला-पश्चिमपुरी मार्ग स्थित पुष्पदीप एन्क्लेव की है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि मंगलवार को 10-12 दबंग दो जेसीबी लेकर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी में पथराव किया और 100 मीटर से अधिक लंबी और साढ़े सात फीट ऊंची दीवार ढहा दी। बताया कि कॉलोनी के बाहर एक खाली प्लाट है। प्लाट पर कमला नगर निवासी सुरेश चंद अग्रवाल का बोर्ड लगा है। 

विज्ञापन

पथराव व दीवार तोड़ने का वीडियो आया सामने

बताया कि प्लाट मालिक ने ही बदमाशों को भेजा था। वह प्लाट की दीवार तोड़कर कॉलोनी में भी रास्ता निकालना चाहता है। कुछ लोगों ने दीवार तोड़ने और पथराव का वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। मामले में पुलिस आयुक्त डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पुलिस ने जेसीबी चालक प्रताप सिंह, साहिल व मनोज को गिरफ्तार किया है। साहिल और मनोज खाली प्लाट की देखरेख करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक बोला-पता नहीं था कि मामला विवादित है

चालक ने बताया कि जेसीबी भाड़े पर ली गई थी। उससे कहा गया था कि एक दीवार तोड़नी है। उसे नहीं पता था कि मामला विवादित है। इस संबंध में कॉलोनीवासी बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिकायत की। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि लाखों रुपये की कीमत से दीवार का निर्माण अब कौन कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed