{"_id":"620bf0a72c00ba715d03af8d","slug":"police-arrested-the-killer-son-in-law-kasganj-news-agr5243632100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी दामाद पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी दामाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरोंजी के लाल घाट क्षेत्र में तीन दिन पूर्व अपने सास-ससुर की हत्या कर भागे दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। आगरा के गायत्री विहार कॉलोनी बाईपुर रोड सिकंदरा निवासी अमित उपाध्याय 13 फरवरी को अपनी पत्नी रमा को बुलाने के लिए अपनी ससुराल आया हुआ था। उसकी पत्नी 20 दिन से अपने मायके रह रही थी।
उत्पीड़न के चलते रमा को भेजने से इनकार कर दिए जाने पर उसने अपनी सास सुमन व ससुर गोपाल की हत्या कर दी थी। इस मामले में एसपी ने एसओजी, सर्विलांस एवं कोतवाली पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बना दी। कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया ने पुलिस टीम के साथ अमित को प्रहलादपुर से खंजी नगला जाने वाले मार्ग से सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा कारतूस भी बरामद कर लिए। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई है। इस सफलता पर पुलिस टीम को 25 रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।