फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested another accused in chemical businessman murder case in Agra

Agra: केमिकल कारोबारी हत्याकांड में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, चार आरोपी अभी भी फरार

Sat, 06 Apr 2024 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 11:32 PM IST
सार

ताजनगरी में केमिकल कारोबारी हत्याकांड में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Police arrested another accused in chemical businessman murder case in Agra
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा

विस्तार

ताजनगरी आगरा के विजय नगर में केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या और लूट में शामिल रहने के आरोपी लोडिंग टेंपो के चालक भोला उर्फ जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। उसने कासिम के साथ मिलकर लोडिंग टेंपो से रैकी की थी। चार दिन तक रैकी करने के बाद ही लूट की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि एक अप्रैल की दोपहर को विजय नगर में केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या और लूटपाट के मामले में शामिल रहे चंदपा, हाथरस के जलालुद्दीन को पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह कासिम के साथ मिलकर लोडिंग टेंपो से रैकी करने आया था। 
विज्ञापन


जुए और नशे की लत के कारण उस पर काफी कर्ज हो गया था। इसे चुकाने के लिए वह लूट में शामिल हुआ था। उसने सलीम के साथ लूट के दौरान लोडिंग टेंपो से निगरानी की थी। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में राजू कुशवाह को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब मुख्य सरगना लोकेश, कासिम, आशू ठाकुर और सालिब की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed