Agra News: मामूली बात पर दबंगों ने पर्यटक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, पुलिस ने पकड़ा तो मांगने लगे माफी
आगरा में मामूली बात पर दबंगों ने पर्यटक को पेठा स्टोर में घुसकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पकड़ा तो माफी मांगने लगे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पेठा स्टोर में घुसकर दिल्ली के पर्यटक को डंडों से पीटने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। सोमवार सुबह उनका शांतिभंग में चालान किया गया। एसीपी छत्ता ने आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
मामला फतेहाबाद मार्ग स्थित बसई चौकी के निकट का है। यहां एक पेठा स्टोर में मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। फुटेज में एक युवक को कई लड़के पीट रहे थे। वह बचने के लिए हाथ जोड़ रहा था। जो भी दुकान में आ रहा था युवक को पीट रहा था। हमलावर हाथ में डंडे लिए थे। जांच में पता चला कि पिटने वाला दिल्ली का पर्यटक था। घटना रविवार शाम करीब सवा सात बजे हुई थी। लोगों ने मारपीट को परिक्रमा से जोड़ा मगर हमलावर परिक्रमा करने वाले नहीं थे।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: पानी भरे गड्ढे में मिला डेढ़ साल के मासूम का शव, चेहरे पर चोट के निशान; मुंह से निकला था खून
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के निर्देश पर ताजगंज पुलिस ने अपनी तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की गई। रात में ही ताजगंज पुलिस ने गांव करवना में दबिश देकर पांच युवकों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ेंः- Flood In Agra: ताजमहल के महताब बाग में घुसा पानी, बेबी ताज सहित छह स्मारक जलमग्न
कार का पहिया छू जाने पर किया था हमला
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने गांव करवना निवासी दीपक, सौरभ, बृजेश, सुनील, करन को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दिल्ली नंबर की कार में तीन लोग सवार थे। कार का पहिया सुनील के पैर से टकरा गया था। इसके बाद विवाद हुआ था। कार सवार युवक ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सूचना पर गांव के कई युवक मौके पर पहुंच गए और पर्यटक को पीटा।
यह भी पढ़ेंः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह
14 दिन के लिए भेजा गया जेल
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था उनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है। आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता था। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया। आरोपियों को मंगलवार को एसीपी छत्ता आरके सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।