{"_id":"64af5fe2774d2a603e06fd85","slug":"police-arrested-accused-who-beat-up-girl-returning-from-abvp-program-in-agra-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल, ABVP के कार्यक्रम से लौट रही युवती को लात-घूसों से पीटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल, ABVP के कार्यक्रम से लौट रही युवती को लात-घूसों से पीटा था
Thu, 13 Jul 2023 07:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:52 AM IST
सार
Agra News: बीती देर रात पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ABVP के कार्यक्रम से लौट रही युवती को बीच सड़क पर रोककर लात-घूसों से पीटा था।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में युवती पर हमला कर लात-घूंसों से पीटने वाले वंशी चाहर को पुलिस ने बुधवार रात को 12:30 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बिचपुरी में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर किया था। जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अवधपुरी का है। घटना के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीसीपी सिटी ऑफिस के बाहर और अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने थाने पर प्रदर्शन किया था। इसमें आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि युवती पर हमले के आरोपी वंशी चाहर की गिरफ्तारी के लिए एसीपी दीक्षा सिंह के नेतृत्व में सिटी एसओजी और थाना पुलिस को लगाया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसी मैं नहीं: डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर बोली अर्चना, पति ने क्यों रची साजिश; किया खुलासा
विज्ञापन
बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली थी कि वह बिचपुरी क्षेत्र में छिपा हुआ है। यहां से बाइक पर कहीं भागने की फिराक में है। इस पर टीम ने घेराबंदी की। पुलिस के रोकने पर आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जवाब में गोली चलाई। इसमें उसके एक पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर पड़ा। इस पर पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
हमले के विरोध में घेरा था डीसीपी दफ्तर
आरोपी वंशी चाहर की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार दोपहर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डीसीपी दफ्तर घेर लिया। जमकर नारेबाजी की। उधर, जगदीशपुरा थाना में अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष मनीष पंडित, मंडल अध्यक्ष मीना दिवाकर, विशाल कुमार, सौरव शर्मा, गौरव शर्मा ने प्रदर्शन किया।