फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested 4 miscreants accused of theft and robbery

Agra News: चोरी और लूट के आरोपी 4 बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 4 miscreants accused of theft and robbery
गंजडुंडवारा क्षेत्र के पकड़े गए लूट के आरोपियों के बारे में जानकारी देते एएसपी राजेश भारती। - फोटो : गंजडुंडवारा क्षेत्र के पकड़े गए लूट के आरोपियों के बारे में जानकारी देते एएसपी राजेश भारती।
कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 शातिर बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने चोरी व लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों के पास से 1.58 लाख की नकदी, दो मोबाइल फोन, एक बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने चोरी व लूट के खुलासे के लिए टीमें गठित की थीं। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि 9 मार्च को सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव खिलौरा में संजीव कुमार मिश्रा के चचेरे भाई के साथ खिलौरा-गंगपुर मार्ग पर बूढ़ी गंगा के समीप दो बदमाशों ने मारपीट कर बैग लूट लिया। इसमें मोबाइल फोन, चाबियां, नकदी व अन्य सामान था। वहीं 27 मार्च को आरोपी बदमाशों ने मोहम्मद अयूम और उसकी पत्नी से नकदी लूटी।
विज्ञापन

दोनों ही पति पत्नी बैंक से पैसे निकालकर सुजावलपुर की ओर जा रहे थे। दुकान से सामान खरीदने के दौरान बदमाश साइकिल पर बंधे थैले को चंपत हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमों ने प्रयास करते हुए ढपाली तिराहे के पास से चोरी व लूट करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश शिशुपाल, राजू, मकरंद एवं बौबी निवासी सबलपुर थाना पिसावा जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट गए 1. 58 लाख रुपये, दो मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त बाइक, कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शिशुपाल पर लूट, गैंगस्टर, जानलेवा हमला, चोरी के 24 मामले दर्ज हैं। राजू पर 6 मामले दर्ज हैं। बौबी और मकरंद के खिलाफ दो-दो मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गंजडुंडवारा कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार, सर्विलांस सैल प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, एसओजी प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने इन बदमाशों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed