{"_id":"6a257630695ace488108a645","slug":"police-arrest-supplier-in-illegal-meat-case-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ऑटो से बरामद हुआ था 200 किलो अवैध मांस, सप्लायर गिरफ्तार; आरोपियों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ऑटो से बरामद हुआ था 200 किलो अवैध मांस, सप्लायर गिरफ्तार; आरोपियों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
Sun, 07 Jun 2026 07:18 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:18 PM IST
सार
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक ऑटो को पकड़ा था। इसमें 200 किलो अवैध मांस बरामद किया था। मामले में पुलिस ने मोहम्मद इलियास कुरैशी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पिछले वर्ष 200 किलो अवैध मांस बरामदगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी का नाम सामने आने के बाद उसे दबोचकर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य कड़ियों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया 26 अगस्त 2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस्लामनगर, टेढ़ी बगिया क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मांस लाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक ऑटो को रोक लिया। चालक फैजान सलीम निवासी इस्लामनगर के कब्जे से करीब 200 किलोग्राम भैंस का मांस बरामद किया गया था। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पूछताछ के दौरान फैजान ने पुलिस को बताया था कि वह यह मांस इलियास उर्फ आविद से खरीदकर सप्लाई करता है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद इलियास कुरैशी पुत्र मोहम्मद इकबाल कुरैशी निवासी शैखान मोहल्ला, थाना एत्मादपुर को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद मांस के मामले में पहले से मुकदमा दर्ज था। विवेचना के दौरान नाम सामने आने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।