फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrest four rowbers

बेवर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो बदमाश

Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
police arrest four rowbers
-बेवर में पुलिस हिरासत में मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी - फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने बझेरा तिराहे के पास मुठभेड़ में एक झोंपड़ी में छिपे दो बदमाशों को असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दो बदमाश पुलिस चकमा देकर भाग गए। पुलिस को उनके पास से एक पिस्टल, दो पोनियां, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि बझेरा तिराहा के पास एक झोंपड़ी में चार बदमाश हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दो साथी भाग गए। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सागर वर्मा उर्फ काली निवासी मोहल्ला मिरकिचिया बेवर, सुमित कुमार निवासी इटावा रोड बताया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, दो पोनियां, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जीतू कठेरिया उर्फ मच्छर निवासी बझेरा रोड और मलिखान कठेरिया निवासी इटावा रोड भाग गए। बताया कि जीतू कठेरिया एक शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ बेवर और फर्रुखाबाद जनपद में करीब 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed