फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrangements fail, traffic jams from highways to markets on Dhanteras

Agra News: पुलिस के इंतजाम धड़ाम, धनतेरस पर हाईवे से बाजारों तक जाम

Sun, 19 Oct 2025 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Police arrangements fail, traffic jams from highways to markets on Dhanteras
बाजार में जाम
आगरा। त्योहार पर जाम ने शहर से हाईवे और एक्सप्रेस-वे तक यातायात व्यवस्था को बेपटरी कर दिया है। पुलिस के सभी इंतजाम धड़ाम हो गए हैं। शनिवार को मुख्य बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़ से सड़क जाम हुआ। वहीं हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर त्योहार के लिए घर लौट रहे लोगों के वाहनों ने जाम किया। टोल प्लाजा पर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतार लगी। हाल यह रहा कि टोल प्रबंधन ने बंद पड़ी लेन और आपातकालीन लेन को भी खुलवा दिया। फिर भी वाहन रेंग-रेंगकर निकले।
विज्ञापन


आगरा-मथुरा हाईवे पर फंसे लोग
शाम करीब 5 बजे लंगड़े की चौकी से भगवान टॉकीज फ्लाईओवर तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। फिरोजाबाद की ओर से मथुरा की ओर जाने वाले वाहन करीब आधा घंटा जाम में फंसे रहे। वह वाटर वर्क्स फ्लाईओवर को रेंग-रेंग पार कर सके। इसके बाद उन्हें गुरु का ताल पर लगे जाम से निकलने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। यही हाल आगे सिकंदरा चौराहे के पास रहा।
विज्ञापन

एमजी रोड और पुराने शहर में जाम
धनतेरस की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंचे। इससे एमजी रोड पर वाहनों को रुक-रुक निकलना पड़ा। वहीं शाहगंज, बोदला, लोहामंडी, मदिया कटरा, दयालबाग रोड पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। रावतपाड़ा, दरेसी, सिंधी बाजार, जौहरी बाजार, सेव का बाजार, सुभाष बाजार, ताजगंज आदि में खरीदारों की भीड़ रही। पुलिस की तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed