फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police alert,police alert for loot

कासगंज में ज्वैलर्स से लूट के प्रयास की खबर के बाद पुलिस महकमा अलर्ट

Tue, 11 Feb 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
police alert,police alert for loot
कासगंज। साहिबाबाद से साजिश रचकर कासगंज में राजपूत ज्वैलर्स से लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में पकड़े गए बदमाशों से कासगंज पुलिस भी पूछताछ करेगी। कासगंज पुलिस ने साहिबाबाद पुलिस से संपर्क कर लिया है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में सराफा कारोबारियों से भी बातचीत की है। हालांकि पुलिस अभी स्पष्ट नहीं कर सकी है कि कासगंज में किस ज्वैलर्स के साथ लूट साजिश बदमाश बना रहे थे।
विज्ञापन

साहिबाबाद के लिंकरोड थाने की पुलिस ने रविवार रात चार बदमाश गिरफ्तार किए। इन बदमाशों ने कबूला की वह कासगंज में राजपूत ज्वैलर्स के यहां डकैती डालने की फिराक में थे। इसके लिए वह कासगंज में रेकी भी कर चुके हैं। साहिबाबाद पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कासगंज पुलिस को भी सूचना दे दी। अब कासगंज पुलिस यह जानने में जुटी है कि जिस ज्वैलर्स के साथ बदमाश लूट करना चाहते हैं वह आखिर कौन।
विज्ञापन

की जाएगी आपराधिक इतिहास की जानकारी
कासगंज में सराफा व्यापारियों के यहां पिछले दिनों भी चोरी की घटनाएं हुईं। ऐसे में कासगंज पुलिस साहिबाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों से भी इन घटनाओं के खुलासे का प्रयास करेगी। पुलिस को आशंका है कि कहीं न कहीं पूर्व की घटनाओं से इन बदमाशों के भी तार जुड़े हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- राजपूत ज्वैलर्स के यहां लूट की कोशिश में साहिबाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास जानेंगे। साहिबाबाद पुलिस से सहयोग मांगकर जानकारी कराएंगे कि कासगंज में हुई पूर्व की घटनाओं से कहीं इन बदमाशों के तार तो नहीं जुड़े हैं। - दिनेश दुबे, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed