{"_id":"5edfb86e8ebc3e42c835539d","slug":"police-agra-news-agr4453426164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार पिता-पुत्र ने सिपाही से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार पिता-पुत्र ने सिपाही से की हाथापाई
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस से हाथापाई करते युवक
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बस स्टैंड पर लगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों को रोका तो वह भड़क गए। गुस्साए पिता-पुत्र सिपाही से हाथापाई करने लगे। ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसके बिल्ले नोंच लिए। जानकारी होते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे, लेकिन पिता-पुत्र के तेवर कम नहीं हुए।
अफसरों के आदेश पर दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली में तैनात सिपाही धर्मेंद्र मंगलवार को बस स्टैंड के पास लगे बैरियर पर तैनात था। मंगलवार दोपहर बाइक सवार पिता और पुत्र वहां से गुजरे। सिपाही ने उन्हें रोका तो बाइक सवार व्यक्ति खुद को गैर जनपद में तैनात सिपाही बताते हुए आगे जाने की बात कहने लगा।
बाइक सवार और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवार पिता और पुत्र सिपाही धर्मेंद्र से हाथापाई करने लगे। दरोगा ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई। जानकारी होने पर बाजार में भ्रमण कर रहे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। डीएम के निर्देश पर पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
सिपाही पर लगाया आरोप
हाथापाई करने वाले पिता पुत्र ने मौके पर आए डीएम से कहा कि गलती उनकी नहीं है। सिपाही द्वारा पहले बदसलूकी की गई। उन पर हाथ उठाया गया। इस वजह से यह घटना हुई है। डीएम ने पूरे मामले में कोतवाली पुलिस को सही कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई
चेकिंग के दौरान सिपाही से विवाद हो गया था। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भानूप्रताप, इंस्पेक्टर कोतवाली।