फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police

नए थाने बनाए जाने की कवायद को लगा झटका

Wed, 03 Jul 2019 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
police
मैनपुरी। जनपद में नए थाने बनाए जाने की कवायद को एक बार फिर झटका लगा है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने 16 जनपदों में 21 थाना बनाए जाने के आदेश दिए हैं। मगर इस सूची में जनपद का नाम नहीं है। मैनपुरी पुलिस ने तीन नए थाने बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव भेजा था। वहीं जनता की ओर से भी नए थाने बनाए जाने की मांग की जाती रही है।
विज्ञापन

जनपद में कुसमरा, आलीपुर खेड़ा, शहर कोतवाली क्षेत्र में नए थाने बनाए जाने की मांग काफी समय से की जाती रही है। स्थानीय स्तर पर जनता द्वारा इस मांग को उठाया गया तो इस बार विभाग की ओर से तीन थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसमें आलीपुर खेड़ा, कुसमरा और शहर कोतवाली शामिल था।
विज्ञापन

मगर हाल ही में मुख्यमंत्री ने 16 जनपदों में 21 नए थाने बनाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। मगर इस सूची में मैनपुरी का नाम नहीं है। इसके अलावा 11 जनपदों में 12 पुलिस चौकियां खोले जाने को भी मंजूरी दी गई है, लेकिन इसमें भी मैनपुरी का नाम नहीं है। प्रस्ताव पर मुहर न लगने के चलते विभागीय स्तर पर थाने बनाए जाने की कवायद को झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र में एटा सीमा को जोड़ने वाले भनऊ घाट पर कई किलो मीटर तक कोई चौकी नहीं है। बता दें कि इस क्षेत्र में लूट की अधिकतर वारदातें होती हैं, वारदात के अंजाम देने के बाद अपराधी एटा क्षेत्र में प्रवेश कर बच निकलते हैं। कई बार स्थानीय लोगों द्वारा नेताओं से लेकर अधिकारियों को मांग पत्र दिए। मगर अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed