फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poision

कार्यमुक्ति का आदेश मिलते ही राजस्व सेविका ने खाया जहर

Thu, 27 Feb 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
poision
कासगंज के जिला चिकित्सालय में भर्ती महिलाकर्मी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सदर तहसील में राजस्व सेविका के पद पर तैनात रही एक महिला राजस्व कर्मी ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला कर्मी को अनुशासनहीनता के आरोप में तहसीलदार द्वारा कार्य मुक्त होने का आदेश थमाया गया था। आदेश मिलते ही महिला कर्मी ने पहले तो आत्मदाह की चेतावनी दी, फिर पुलिस के पहुंचने से पहले ही जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर की चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी ममता राजस्व सेविका के पद पर तीन साल से कासगंज तहसील कार्यालय में तैनात थी। महिला को यह नौकरी पांच साल पहले राजस्व विभाग में तैनात रहे उनके पति सोनू की मौत के बाद मिली थी। कार्य के प्रति लापरवाह रहने और अनुशासनहीनता के आरोप में बुधवार को तहसीलदार ने महिला को फटकार लगाई थी और कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने किसी विभागीय कार्य के निर्देश दिए, लेकिन महिला ने इंकार कर दिया। इस पर तहसीलदार अजय कुमार ने महिला कर्मी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। महिला पहले से ही जहरीला पदार्थ साथ लेकर आई थी। कार्य मुक्त आदेश मिलते ही उसने जहर खाकर आत्मदाह की चेतावनी दी। इस पर कोतवाली पुलिस को बुलाया गया। पुलिस पहुंची तो महिलाकर्मी ने पुलिस को बताया कि वह जहर खा चुकी है। पुलिस महिला को थाने ले गई और वहां से महिला पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत उसे जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में इलाज से महिला की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed