फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PNG workers who came to ask for outstanding bills were beaten up

Agra News: बकाया बिल मांगने पहुंचे पीएनजी कर्मियों से मारपीट

Wed, 31 Dec 2025 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
PNG workers who came to ask for outstanding bills were beaten up
आगरा। मदिया कटरा स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी में बकाया बिल के लिए भाजपा नेता के घर पहुंचे पीएनजी कर्मियों का मंगलवार रात विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पीएनजी कर्मियों ने भाजपा नेता के खिलाफ हरीपर्वत थाना में तहरीर दी है। वहीं, भाजपा नेता ने मारपीट में पत्नी के चोटिल होने का आरोप लगाया है। पीएनजी के मुख्य प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि कैशालपुरी हलवाई की बगीची निवासी एक उपभोक्ता पर गैस का बिल बकाया था। मंगलवार शाम बिल के संबंध में बात करने के लिए कर्मचारी गए थे, जहां उनसे हाथापाई व अभद्रता की गई। क्षेत्रीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ का सह संयोजक बताने वाले गिरिबल प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनके घर दो लोग पहुंचे। पीएनजी कर्मी बताकर बकाया बिल मांगते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की जिसमें उनकी पत्नी को चोट आईं है। सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज शर्मा ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed