एक दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे आगरा मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास, तैयारियां शुरू
- आगरा मेट्रो के पहले चरण में 273 करोड़ की लागत से होगा बसई, फतेहाबाद रोड, ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन समेत चार किमी के एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण
विस्तार
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिसंबर को दिल्ली से वर्चुअली करेंगे। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे। सोमवार को इस आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई। मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के लिए तय किए गए स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई गई है।
फतेहाबाद मार्ग पर टीडीआई मॉल के सामने आगरा मेट्रो के पहले स्टेशन की आधारशिला रखी जाएगी। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। शिलान्यास के बाद सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक 14 किमी के पहले कॉरिडोर पर काम शुरू होगा।
पहले चरण में 273 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टेशन और चार किमी का एलिवेटेड ट्रैक बनेगा। पहला स्टेशन फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के सामने फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन होगा। सोमवार को कार्यदायी संस्था सेम इंडिया बिल्डवेल ने प्रस्तावित स्थल के चारों ओर बेरीकेडिंग कराई है। मजदूर और मशीनें भी पहुंच गई हैं।
एक साल में बनेंगे तीन स्टेशन और ट्रैक
10 स्टेशनों पर होगी पार्किंग की सुविधा
पहले चरण में मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में दस स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा होगी। कॉरिडोर एक में सबसे बड़ी पार्किंग सिकंदरा, कॉरिडोर दो में सबसे बड़ी पार्किंग मंडी समिति मेट्रो स्टेशन पर बनेगी। दोनों कॉरिडोर पर पार्किंग के लिए पहले चरण में 95,515 वर्गमीटर भूमि आरक्षित की गई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।