फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Narendra Modi inaugurates government medical college of Etah

एटा का सपना हुआ साकार: प्रधानमंत्री मोदी ने सिद्धार्थनगर से किया मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

Tue, 26 Oct 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Oct 2021 12:06 AM IST
सार

एटा को दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्धार्थनगर से सोमवार को वर्चुअल माध्यम से एटा के रानी अवंतीबाई स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सहित नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi inaugurates government medical college of Etah
पीएम मोदी ने किया मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण - फोटो : BJP/twitter

विस्तार

एटा के लोगों का सपना सोमवार को साकार हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्धार्थनगर से सोमवार को वर्चुअल माध्यम से एटा के रानी अवंतीबाई स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। मेडिकल कॉलेज में उनके संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया है।

विज्ञापन


यहां कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद राज्यसभा हरनाथ सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत सहित विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लगभग दो साल पहले एटा जिले के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी। इस दौरान 216.83 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ। कॉलेज अभी भी निर्माणाधीन है, लेकिन एकेडमिक विंग लगभग बनकर तैयार हो गई है। लेक्चर हॉल सहित हॉस्टल, लैब आदि का कार्य पूरा हो चुका है। कॉलेज को मेडिकल की पढ़ाई के लिए मान्यता भी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Narendra Modi inaugurates government medical college of Etah
राजकीय मेडिकल कॉलेज एटा - फोटो : अमर उजाला

25.89 एकड़ में बन रहा मेडिकल कॉलेज 
जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज 25.89 एकड़ में बन रहा है। पीएसी-मारहरा रोड पर 16.44 एकड़ में एकेडमिक विंग व 9.45 एकड़ में उच्चीकृत अस्पताल शामिल किया गया है।

330 बेड का बना है मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में 330 बेड हैं। यह जिले के लोगों के लिए तो बेहतर है ही, साथ ही मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज जिलों के सीमावर्ती गांव के लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होगा। अब लोगों को स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगरा, अलीगढ़, सैफई आदि की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

कॉलेज में हैं 100 चिकित्सक
मेडिकल कॉलेज में विभिन्न रोगों के लगभग 100 चिकित्सक हैं। कॉलेज पहुंचने वाले रोगियों को इनके माध्यम से अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। 

पांच साल बाद मिलना शुरू हो जाएंगे डॉक्टर
इस शैक्षिक वर्ष में एमबीबीएस के लिए प्रवेश किए जा रहे हैं। करीब पांच साल बाद इनका कोर्स पूरा होने पर कॉलेज से डॉक्टर मिलना शुरू हो जाएंगे।

- मेडिकल कॉलेज की लागत- 216 करोड़ 83 लाख रुपये
- मेडिकल कॉलेज में बेड- 330
- कॉलेज में चिकित्सक- 100
- कॉलेज को मिली एमबीबीएस की सीट- 100

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed