फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Kisan Samman Nidhi Farmers must do ekyc before 31st May 2022 if forget the 11th installment of Samman Nidhi will not come

PM Kisan Samman Nidhi: किसान 31 मई से पहले जरूर कर लें ये काम, भूले तो नहीं आएगी सम्मान निधि की 11 वीं किस्त

Fri, 20 May 2022 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 02:05 PM IST
सार

Samman Nidhi: जिन किसानों ने अपने खाते की ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनके खातें में सम्मान निधि की 11 वीं किस्त नहीं आएगी। 31 मई से पहले ऐसे किसान ई-केवाईसी जरूर करा लें।
 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Farmers must do ekyc before 31st May 2022 if forget the 11th installment of Samman Nidhi will not come
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पंजीकृत 2.86 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। 11वीं किस्त दिए जाने से पहले सभी किसानों का सत्यापन किया जा रहा है। जनसेवा केंद्र पर किसानों की ई-केवाईसी की जा रही है। अभी तक 1.37 लाख किसान ई-केवाईसी से दूर हैं, जबकि इसकी अंतिम तारीख 31 मई है।
विज्ञापन


जिले में योजना के तहत कुल 286036 पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी की जा रही है। जिले की सभी बैंक शाखा और जनसेवा केंद्रों पर यह प्रक्रिया चल रही है। सभी किसानों की ई-केवाईसी होने के बाद ही उनके खाते में 11वीं किस्त पहुंचेगी। अभी तक 148738 किसानों की ही ई-केवाईसी हो पाई है। शेष 137298 किसानों द्वारा अभी तक यह प्रक्रिया नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन

माना जाएगा अपात्र

जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि  महीने के अंत तक जो किसान इसे नहीं कराएंगे, उन्हें अपात्र मानते हुए सम्मान निधि की वसूली की जाएगी।

52 फीसदी किसानों ने कराई ई-केवाईसी

जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिले के किसानों की ई-केवाईसी की जा रही है। अभी तक 52 फीसदी किसानों ने ही अपनी ई-केवाईसी कराई है। 31 मई के बाद जो किसान ई-केवाईसी के लिए रह जाएंगें, उन्हें अपात्र घोषित किया जाएगा और योजना के तहत ली गई धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed