{"_id":"679258c5e3c0fd93e00e8f03","slug":"pm-awas-yojana-new-survey-started-again-you-can-apply-yourself-check-eligibility-criteria-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Awas Yojana: पात्रों का सर्वे फिर हुआ शुरू, सर्वेयर के भरोसे न रहें...इस तरह खुद भी कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Awas Yojana: पात्रों का सर्वे फिर हुआ शुरू, सर्वेयर के भरोसे न रहें...इस तरह खुद भी कर सकते हैं आवेदन
Fri, 24 Jan 2025 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:09 PM IST
सार
PM Awas Yojana Eligibility: आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास प्लस (ग्रामीण) योजना से लाभान्वित कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नए डिजिटल सर्वे के आधार पर पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Awas Yojana Survey: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए एक बार फिर पात्रों का सर्वे शुरू हो गया है। इस बार पात्रता पूरी करने वाले ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। अगर ग्राम प्रधान, सचिव या सर्वेयर नहीं सुन रहा है तो आप खुद ही आवास प्लस एप के माध्यम से अपना सर्वे कर सकते हैं। ऑनलाइन ही सभी जरूरी अभिलेख अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पात्रता सर्वे के लिए इस बार पंचायत सचिवों के साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारी भी सर्वेयर के रूप में तैनात किए गए है। पात्रता की पड़ताल कर आवास प्लस एप के माध्यम से ही ऑनलाइन सर्वे का कार्य किया जा रहा है। कई बार चुनावी विवादों के चलते ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों पर पात्रों को सर्वे में शामिल नहीं करने का आरोप लगता है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने इस बार खुद से ही ऑनलाइन सर्वे की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए आवास प्लस एप पर पात्र स्वयं ही अपनी पात्रता दर्ज करते हुए अभिलेख अपलोड कर सकते हैं। मुख्य रूप से आधार यानी पहचान का प्रामाण, आय का प्रमाण और बैंक खाते की जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके बाद सर्वे पूर्ण हो जाएगा।
बाद में कराया जाएगा सत्यापन
सर्वे पूर्ण होने के बाद सर्वेयर से पात्रता सूची में शामिल किए गए नामों के साथ ही एप के माध्यम से सीधे आवेदन करने वाले पात्रों का ब्लॉक स्तर से सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर से भी रैंडम आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया की जाएगी। फाइनल सूची भारत सरकार की वेबसाइट पर लोक कर दी जाएगी।

यह पारदर्शी प्रक्रिया
डीआरडीए के परियोजना निदेशक रेणू कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे चल रहा है। आवास प्लस एप के माध्यम से खुद भी आवेदक अपना सर्वे कर सकते हैं। यह एक पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसे आसानी से पूर्ण किया जा सकता है।