फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Playing with Patients' Lives: No Action Taken Against 45 Hospitals

Agra News: मरीजों की जान से खिलवाड़, 45 अस्पतालों पर नहीं हुई कार्रवाई

Thu, 26 Mar 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Playing with Patients' Lives: No Action Taken Against 45 Hospitals
17 जनवरी 2026 को प्रकाशित ख़बर।
आगरा। स्वास्थ्य विभाग ने बिना मानकों के संचालित 45 अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं की है। इनका भौतिक सत्यापन नहीं किया है। ऐसे में इनमें बिना मानक के ही मरीजों का इलाज हो रहा है। इससे उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बीती जनवरी को 45 हॉस्पिटल में अधूरे मानक मिले थे। इनमें 27 अस्पतालों की इलाज में लापरवाही की शिकायतें भी आई थीं। आईसीयू में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं और प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं मिला था। अस्पताल संचालकों को सुधार के लिए नोटिस देते हुए लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी थी। दो महीने बीतने के बाद भी इनका सत्यापन पूरा नहीं हुआ। अधूरे मानकों वाले अस्पतालों के लाइसेंस निलंबित नहीं किए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि 45 अस्पतालों में अधूरे मानक मिलने पर लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगाई थी। इनको नोटिस भी दिए थे। इनका दोबारा सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed