फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Platform ticket not sold at Etah railway station till date

यूपी: आजादी के एक साल बाद बना यह रेलवे स्टेशन, आज तक नहीं बिका प्लेटफॉर्म टिकट

Sun, 18 Apr 2021 12:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 12:36 PM IST
सार

एटा रेलवे स्टेशन पर लोग बिना टिकट के बेरोक-टोक आते हैं और घंटों आराम फरमाते हैं। इस पर न रेलवे अधिकारी गंभीर हैं और न ही जीआरपी।  

विज्ञापन
Platform ticket not sold at Etah railway station till date
रेलवे स्टेशन, एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे की ओर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ाए जाने को लेकर देशभर में हाय-तौबा मची है। लेकिन एटा जिले के लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कारण, शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर लोग बिना टिकट ही आते हैं और घंटों तक आराम भी फरमाते हैं। यह स्थिति अब की नहीं, इतिहास के पन्नों में भी इस स्टेशन पर कोई प्लेटफॉर्म टिकट नहीं बिका है।

विज्ञापन


वर्तमान में यहां आगरा और टूंडला से दो सवारी गाड़ी का आवागमन कराया जा रहा है। हालांकि कोविड संक्रमण के चलते इस समय यात्रियों की संख्या कम है। लेकिन कुछ दिन पहले तक हर दिन यहां से चढ़ने-उतरने वाले लोगों की संख्या 1500 से ऊपर थी। उन्हें छोड़ने और लेने के लिए भी खूब लोग आते। 
विज्ञापन


नियमानुसार यात्रा न करने वाले व्यक्ति को स्टेशन में दाखिल होने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेना अनिवार्य है जिसकी कीमत यहां 20 रुपये है। लेकिन व्यवस्थाओं की सुस्ती के चलते हालात यह हैं कि लोग बिना टिकट न सिर्फ आते-जाते हैं, यहां आराम भी करते हैं। इसे लेकर रेलवे स्टेशन के अधिकारी भी गंभीर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1949 में बना था यह स्टेशन 
आजादी के कुछ समय बाद ही 1949 में इस रेलवे स्टेशन को बनाया गया था। वर्ष 1953 में एटा निवासी रेल राज्यमंत्री रोहनलाल चतुर्वेदी ने जिले को एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन की सौगात दी। लेकिन इसके बाद रेल का सफर ठहर गया। ट्रेन बढ़ाने और लाइन विस्तार की मांग चलती रही।

गांव बढ़ौली निवासी एनएम धर्मवेदी ने बताया कि प्लेटफॉर्म टिकट की व्यवस्था यहां लागू है, इसकी जानकारी हमें नहीं है। किसी ने आज तक इसके लिए टोका भी नहीं। रविकांत ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। ऐसे में कोई प्लेटफॉर्म टिकट क्यों खरीदे? चेकिंग का भी डर नहीं होता।

स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह वर्मा ने कहा कि आज तक स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं बिका है। दबाव दिए जाने पर लोग लड़ने को आमादा हो जाते हैं। जीआरपी थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने कहा कि स्टेशन और प्लेटफॉर्म चारों ओर से खुला हुआ है, जिसके चलते चेकिंग मुश्किल है। हालांकि यह काम भी रेलकर्मियों का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed