Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plaster falls on classroom at St George's College, students survive

Agra News: सेंट जॉर्जेस कॉलेज में कक्षा में गिरा प्लास्टर, बचे विद्यार्थी

Fri, 10 Jul 2026 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Plaster falls on classroom at St George's College, students survive
सेंट जॉर्जेस कॉलेज में कक्षा में गिरा प्लास्टर, बचे विद्यार्थी
आगरा। बालूगंज स्थित सेंट जॉर्जेस कॉलेज में सुबह के समय एक कक्ष का अचानक छत का प्लास्टर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कोई छात्र घायल नहीं हुआ। बच्चों को दूसरी कक्षा में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रार्थना सभा के बाद सभी छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंचे और शिक्षक उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। इसी दौरान कक्षा 9 के एक कोने से अचानक छत का प्लास्टर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनते ही छात्र-छात्राएं घबरा गए और अन्य कक्षाओं के छात्र व शिक्षक भी बाहर आ गए। कुछ देर तक स्कूल परिसर में दहशत का माहौल बना रहा। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने संबंधित कक्षा खाली कराकर विद्यार्थियों को दूसरी कक्षा में भेज दिया। सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य अक्षय जरमाया ने बताया कि घटना सुबह प्रार्थना सभा के बाद हुई। कक्षा 9 में शिक्षक उपस्थिति ले रहे थे, तभी एक कोने से थोड़ा-सा प्लास्टर गिर गया। किसी भी छात्र को चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों को दूसरी कक्षा में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed