फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   place from where French tourist died is palace of Emperor Akbar's queen Ruqaiya Begum

फतेहपुर सीकरी: जहां हुई फ्रांसीसी पर्यटक की मौत, वो बादशाह अकबर की रानी रुकैया का महल; 450 साल पहले बना था

Fri, 22 Sep 2023 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 12:26 PM IST
सार

पंच महल और अनूप तालाब में सैलानियों के गिरने के हादसे हो चुके हैं, लेकिन तुर्की सुल्ताना महल में ये पहला हादसा है। इस महल की सजावट तुर्की के शिल्पकारों ने की थी। इसलिए इसे तुर्की सुल्ताना महल भी कहा जाता है।

विज्ञापन
place from where French tourist died is palace of Emperor Akbar's queen Ruqaiya Begum
फ्रांस की पर्यटक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर सीकरी के तुर्की सुल्ताना महल में 450 साल पहले लाल बलुआ पत्थर से तामीर किए गए। इतने सालों में यहां पहली बार ये हादसा हुआ है। ये महल मुगल बादशाह अकबर की रानी रुकैया बेगम का है। 

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के पंच महल परिसर में अनूप तालाब के पूर्व में अकबर की तुर्की (अब तुर्किए) मूल की बेगम रुकैया का महल है। यह महल 450 साल पहले तामीर किया गया था। इस महल की सजावट तुर्की के शिल्पकारों ने की थी। मुगल काल के इतिहासकार बदायूंनी ने इसे ‘हुजरा-ए-अनूप तलाओ’ लिखा है।

विज्ञापन

तुर्की सुल्ताना के महल में लाल बलुई पत्थर की दीवारों, छतों एवं स्तंभों पर की गई कार्विंग इतनी बारीक है कि यह लकड़ी का आभास देती है। रुकैया बेगम के महल के दाईं ओर दीवान-ए-आम का 350 फुट लंबा नक्काशीदार हॉल बना है। लकड़ी की तरह बारीक नक्काशी वाली इस इमारत को ‘शानदार गहनों का ताबूत’ के नाम से भी जाना जाता है। इसके प्रत्येक पत्थर के स्लैब में एक अलग डिजाइन है। बरामदे के खंभों पर अरबी डिजाइन और घंटी के आकार, फूल की नक्काशी के साथ छत को सहारा देने वाले ब्रैकेट पर भी नक्काशी है।

ये भी पढ़ें - Agra: बाजरे के खेत में मिला महिला का शव, कपड़े अस्त व्यस्त और...; हालत देख कांप गए घरवाले

पंचमहल हादसों के कारण किया था बंद
टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष राजीव सक्सेना के मुताबिक मुगल शहंशाह अकबर की ताकतवर रानी रुकैया बेगम का अब केवल महल का एक कमरा बाकी है लेकिन पहले यह बड़ा परिसर था। अनूप तालाब और अकबर का शयन कक्ष इसी महल परिसर का हिस्सा था। पांच मंजिला पंच महल इसके ठीक सामने है, जिसमें 176 खंभे हैं। पंचमहल को 30 साल पहले पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। इसी तरह अनूप तालाब के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed