फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pickup car returning from engagement ceremony collided with DCM 18 people injured

Mainpuri: सगाई समारोह से लौट रही पिकअप गाड़ी डीसीएम से टकराई, 18 लोग घायल 

Sun, 03 Jul 2022 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 10:05 AM IST
सार

फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव पखना बिहार के लोग मैनपुरी में किसी लगुन समारोह में शामिल होने पिकअप से लौट रहे थे, रास्ते में ये हादसा हो गया।

विज्ञापन
Pickup car returning from engagement ceremony collided with DCM 18 people injured
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र में हाइवे पर गांव करपिया के पास शनिवार की रात डीसीएम ने आगे चल रही पिकअप मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार 18 लोग घायल हो गए। सभी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं और मैनपुरी से एक लगुन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। सीओ सहित पुलिस बल ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव पखना बिहार निवासी एक युवक की लगुन मैनपुरी आई थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग कार व अन्य वाहनों से आए थे। करीब 25 लोग पिकअप मैक्स में सवार होकर लौट रहे थे। देररात करीब 12 बजे पिकअप जब हाइवे पर गांव करपिया के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ चंद्रकेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घायलों को बेवर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चार को रेफर कर दिया गया। घायलों में चार साल का बालक भी शामिल है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग हुए घायल

घायलों में सूर्या चार वर्ष, विक्रम 20 वर्ष, पंकज 18, नीलेश 21, रामनिवास 62, प्रगति 16, ऋषि 45,  पेशकार 18, रश्मि 10,  शिवम 22, बालकृष्ण 45, बबलू 31, प्रमोद कुमार 50, विमलेश 40,  ईश्वर दयाल 65, रोहित 24  निवासी पखना बिहार थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद और 18 वर्षीय चंदन निवासी गांव कुशलपुर व एक अन्य शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed