{"_id":"653d2ab6b1593ba3ca0dd51a","slug":"one-girl-died-and-twenty-five-fell-ill-after-vaccination-in-mathura-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: टीकाकरण के बाद एक बच्ची की मौत और 25 बीमार हो गए, दहशत में घरवाले; स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: टीकाकरण के बाद एक बच्ची की मौत और 25 बीमार हो गए, दहशत में घरवाले; स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच
Sat, 28 Oct 2023 10:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:10 PM IST
सार
मथुरा में टीकाकरण के बाद एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि क्षेत्र के 25 बच्चे बीमार हो गए। इससे घरवाले दहशत में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र की शंकरपुरी कॉलोनी में बीते शुक्रवार को दो माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, इलाके के 25 बच्चे बीमार हैं। मृतका व बीमार बच्चों के परिजन का आरोप है कि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का टीकाकरण किया गया था। इसके बाद बच्चे बीमार हुए और एक बच्ची की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के पिता ने एएनएम के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस भी अपने स्तर से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
नगला शिवजी स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर एएनएम द्वारा 26 बच्चों को टीके लगाए गए थे। इनमें स्थानीय निवासी नीरज की दो माह की बच्ची चंचल भी थी। नीरज के मुताबिक टीकाकरण के बाद बेटी की तबीयत खराब हो गई। उसी दिन देर शाम उसके मुंह व नाक से खून आया। शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: बीच सड़क भाजपा नेता के भतीजे को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए; दोनों हाथ में तमंचा लहराते फरार
विज्ञापन
इसके बाद वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर गया। वहां से बच्ची को जल्दी से दफना देने और इस विषय में किसी से भी चर्चा न करने का दबाव डाला गया। जब बच्ची की मौत के बारे में आस-पास में चर्चा हुई तो पता लगा कि टीकाकरण के बाद सभी बच्चे बीमार हैं। किसी को उल्टी-दस्त हैं तो किसी को बुखार। शनिवार को इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ सीएमओ अपनी टीम के साथ कॉलोनी में पहुंचे। यहां जांच की गई। बच्चों को दवाएं वितरित की गईं।