फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Petrol Diesel Price Today Petrol Diesel new Price In Agra Iocl 5 April 2022 rate

महंगाई: 15 दिन में 13वीं बार तेल की कीमतों ने दिया झटका, आगरा में जानिए क्या है पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत

Wed, 06 Apr 2022 11:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 11:10 AM IST
सार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। पिछले 15 दिनों में 13 बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा चुकी है। आगरा में 20 मार्च को पेट्रोल के दाम 95.02 रुपये और डीजल के 86.53 रुपये प्रति लीटर थे। अब पेट्रोल के दाम 105 रुपये और डीजल के 96.56 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today Petrol Diesel new Price In Agra Iocl 5 April 2022 rate
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मपेट्रोल और डीजल के दाम मंगलवार को फिर से बढ़ गए हैं। 15 दिन में 13वीं बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल पर 80 पैसे और डीजल पर 81 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल अब 105 रुपये और डीजल 96.56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। बुधवार से नई कीमतें लागू कर दी गईं। बता दें मंगलवार को पेट्रोल के दाम 104.20 रुपये और डीजल के दाम 95.75 रुपये थे। 
विज्ञापन

ऐसे बढ़ी कीमत

20 मार्च 2022: पेट्रोल 95.02 रुपये, डीजल: 86.53 रुपये
03 अप्रैल 2022: पेट्रोल 103.40 रुपये, डीजल: 94.95 रुपये 
05 अप्रैल 2022: पेट्रोल 105 रुपये, डीजल: 96.56  रुपये 


किसान परेशान

नगला हवेली के किसान चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि डीजल के दाम लगातार बढ़ने से खेती की लागत बढ़ गई है। इससे किसानों की दोगुनी आय कैसे होगी। सरकार को चाहिए कि डीजल पर किसानों को सब्सिडी दी जाए। 

विज्ञापन


आने-जाने का खर्चा बढ़ा

बमरौली कटार के अमित लावनियां ने कहा कि नौकरी, पढ़ाई समेत अन्य कार्यों के लिए वाहन इस्तेमाल करना मजबूरी हो गया है। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से वाहन का खर्चा बढ़ गया है। इससे परिवार पर आर्थिक भार पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed