{"_id":"623f5b20724f7c167b657faa","slug":"petrol-and-diesel-prices-increased-for-the-fourth-time-in-five-days-mainpuri-news-agr5283134124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोलियम के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोलियम के दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डीजल और पेट्रोल के दाम पांच दिन में चौथी बार बढ़ाए गए हैं। पांच दिन में डीजल 2.38 रुपये और पेट्रोल 2.46 रुपये महंगा हो गया है। लगातार बढ़ रहे दाम से वाहन चालक परेशान हैं। पेट्रोल पंप मालिक अभी और मूल्य वृद्घि की आशंका जता रहे हैं।
मार्च माह में चुनाव के बाद पांच दिन में चौथी बार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने से वाहन चालक चिंतित हैं। केंद्र सरकार ने नवंबर 2021 में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए थे। दिसंबर 2021 में डीजल और पेट्रोल पांच रुपये सस्ता किया था।
तारीख पेट्रोल डीजल
22 मार्च 96.30 रुपये 87.89 रुपये
23 मार्च 97.18 रुपये 88.69 रुपये
25 मार्च 97.98 रुपये 89.49 रुपये
29 मार्च 98.76 रुपये 90.27 रुपये
यात्रा और सिंचाई हो जाएगी महंगी
डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से जहां यात्रा महंगी होगी वहीं सिंचाई भी महंगी हो जाएगी। डीजल के दाम बढ़ने से किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि डीजल महंगा होने से निजी पंप सैट मालिक सिंचाई का किराया बढ़ा देंगे जिससे सिंचाई महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन
पांच दिन में चौथी बार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। दाम अभी और भी बढ़ सकते हैं। बढ़ रहे दामों पर रुस-यूक्रेन युद्ध का असर माना जा रहा है।
पीयूष चंदेल, पेट्रोल पंप मालिक।
वाहन चालक डीजल और पेट्रोल की खपत करते हैं। इनके दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर होते हैं। दाम बढ़ने से वाहन चालकों को परेशानी होती है।
राहुल भारती, पेट्रोल पंप मालिक।
यात्री महंगा हो जाएगी। पंाच दिन से पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोलियम के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
मनोज कुमार, सीतापुर।
डीजल महंगा हो रहा है। इससे सिंचाई महंगी होगी। डीजल के वाहनों का भाड़ा भी बढ़ेगा। जिसका सीधा असर खेती पर पड़ेगा।
तेजराम, चिकनी