फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   period given to Radhaswami Satsang Sabha ended administration refuses to give more time

UP: राधास्वामी सत्संग सभा को दी गई मियाद खत्म, अब और मोहलत देने से प्रशासन का इन्कार; चलेगा बुलडोजर!

Sat, 23 Sep 2023 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 09:55 AM IST
सार

राधास्वामी सत्संग सभा ने सरकारी भूमि से कब्जे  नहीं हटाए हैं। अभी सभा द्वारा और समय मांगा गया है, लेकिन प्रशासन ने अतरिक्त समय देने से साफ मना कर दिया। 
 

विज्ञापन
period given to Radhaswami Satsang Sabha ended administration refuses to give more time
आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जा की गई जमीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा को दयालबाग क्षेत्र के मौजा जगनपुर और खासपुर में सरकारी भूमि से कब्जे खुद हटा लेने की मियाद शुक्रवार को खत्म हो गई। सभा ने सार्वजनिक रास्ते पर गेट और खड़ी की गई दीवार भी नहीं हटाई। सत्संग सभा ने प्रशासन से 15 दिन की मोहलत और मांगी, जिसे देने से प्रशासन ने इन्कार कर दिया। अब प्रशासन शनिवार को कब्जे हटाने की कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि से कब्जे हटाने के लिए सत्संग सभा को 7 दिन का समय दिया था। सत्संग सभा की ओर से शुक्रवार को एक रिटायर्ड तहसीलदार और वकील तहसील प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखने पहुंचे। 15 दिन का समय और मांगा। प्रशासन ने इन्कार कर दिया। सत्संग सभा के नुमाइंदों ने कहा कि जहां रास्तों में गेट लगाए हैं वहां उनके खेत हैं। ब्रिटिश शासन के समय से उन्हें नहर पर कब्जा मिला हुआ है। राधास्वामी सत्संग सभा ने किसी तरह के अवैध कब्जे नहीं किए।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सदर तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जों पर कार्रवाई के लिए संस्तुति भेजी है। इसके बाद जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी व पुलिस आयुक्त के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में तत्काल कार्रवाई का निर्णय हुआ है। इसके पहले प्रशासन ने 14 सितंबर को राधास्वामी सत्संग सभा को आम रास्ते, नहर, खेल के मैदान, अन्य सरकारी भूमि पर हुए कब्जे हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया था। नहीं हटाने पर हर्जा-खर्चा सहित ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया था। सदर तहसीलदार रजनीश वाजपेयी का कहना है कि अवैध निर्माण हटाने के लिए शनिवार को टीम दयालबाग क्षेत्र में जाएगी।

13.50 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी
सत्संगियों के खिलाफ सरकारी भूमि के दुरुपयोग पर राजस्व टीम ने 13.50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाए जाने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी है। इसमें विस्तृत रूप से कब्जों और जुर्माना राशि का ब्योरा दिया गया है। तहसील अधिकारियों के मुताबिक, सत्संग सभा का दयालबाग के इलाके में करीब 10 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा है। इस कब्जाई गई भूमि की सरकारी कीमत तकरीबन 96 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

आत्मदाह की चेतावनी पर थाने ले गई पुलिस
राधास्वामी सत्संग सभा के खिलाफ एफआईआर के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज समाजसेवी सौरभ चौधरी को शुक्रवार को पुलिस न्यू आगरा थाने ले गई। उन्होंने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। दयालबाग नगला हवेली स्थित घर से कलेक्ट्रेट जाते समय न्यू आगरा थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने उन्हें न्यू आगरा थाने पर रोक लिया और शाम 5 बजे के बाद छोड़ा। थाने से छूटने के बाद सौरभ चौधरी ने कहा कि 4 दिन तक प्रशासन की कार्रवाई न होने पर खासपुर गांव में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed