फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People were shocked by news of son of Agra being martyred while fighting terrorists in Jammu

जम्मू में आतंकियों से लोहा लेते आगरा का लाल शहीद: जिसने भी सुना रह गया स्तब्ध, शोक संवेदनाओं का लगा तांता

Thu, 23 Nov 2023 08:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Nov 2023 08:01 AM IST
सार

जम्मू में आतंकियों से लोहा लेते हुए आगरा का लाल शहीद हो गया। जिसने भी यह सुना स्तब्ध रह गया। घर पर शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। अभी शुभम की शादी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
People were shocked by news of son of Agra being martyred while fighting terrorists in Jammu
पिता के साथ कैप्टन शुभम गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी जिला शासकीय अधिवक्ता बंसत गुप्ता के कैप्टन पुत्र शुभम गुप्ता के शहीद होने के बाद शहर में शोक की लहर छा गई। जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। शोक में दीवानी में बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य नहीं होगा।

विज्ञापन


शुभम के शहीद होने की खबर मिलने के बाद आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे समेत संस्थाओं से जुड़े लोग बसंत गुप्ता के घर ढांढस बंधाने के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन

वहीं कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने लिखा है कि दुख की अपार घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। फेसबुक और एक्स प्लेटफार्म के साथ शहर के व्हाटसएप ग्रुपों पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा।

शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता जिला शासकीय अधिवक्ता है। दीवानी में जब उनके बेटे के शहीद होने की खबर आई तो शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत भारद्वाज ने बताया कि अधिवक्ता बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि शुभम गुप्ता पिता के साथ कुछ समय पहले दीवानी आए थे। उनसे युवा अधिवक्ताओं ने मुलाकात की थी। वह बहुत ही हंसमुख थे। सभी अधिवक्ता उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

ऊधमपुर में मिली पहली पोस्टिंग

सेना की सेवा में जाने की चाहत लिए शुभम ने सेंट जॉर्जेस इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और उसके बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और फिर देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी में वर्ष 2015 में प्रवेश लिया था। साल 2018 में उन्हें सेना में कमीशन मिला। बेहद जांबाज और निडर शुभम ने स्पेशल फोर्सेज की कठिन ट्रेनिंग की और सेना में कई ऑपरेशनों को अंजाम दिया। उनकी पहली पोस्टिंग ऊधमपुर में थी।

विज्ञापन

आज लाया जा सकता है पार्थिव शरीर

कैप्टन शुभम गुप्ता के शहीद होने की जानकारी बुधवार शाम को सात बजे परिवार के पास आई थी। पहले शाम चार बजे बताया गया था कि शुभम मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। इस पर छोटे भाई ऋषभ परिवार के लोगों के साथ जम्मू के लिए रवाना हो गए थे। वह दिल्ली ही पहुंच पाए थे, तभी पता चला कि वह शहीद हो गए हैं। इस पर वो वापस लौट आए। शुभम के भाई नितिन गुप्ता ने बताया कि शहीद शुभम का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम तक घर लाया जा सकता है। शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।

खबर से स्तब्ध

शुभम गुप्ता के शहीद होने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह एक परिश्रमी और मेधावी छात्र थे। सेंट जॉर्जेस कॉलेज परिवार की संवेदनाएं शुभम के परिवार के साथ हैं। हमें शुभम की शहादत पर नाज है। -अक्षय जरमाया, प्रधानाचार्य, सेंट जॉर्जेज कॉलेज, बालूगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed