फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People waiting for the reservation list for the post of mayor and president in Agra

नगर निकाय चुनाव: आगरा में मेयर और अध्यक्ष बनने के बढ़ रहे दावेदार, आरक्षण का इंतजार

Mon, 05 Dec 2022 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Dec 2022 03:49 PM IST
सार

नगर निगम, नगर पंचायत व पालिका के वार्डों का आरक्षण तय हो चुका है, लेकिन मेयर और अध्यक्ष पद के आरक्षण का इंतजार है। 

विज्ञापन
People waiting for the reservation list for the post of mayor and president in Agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम का मेयर और 12 नगर निकायों के अध्यक्ष बनने के लिए दावेदार बढ़ रहे हैं। बस उन्हें आरक्षण जारी होने का इंतजार है। भाजपा में इनकी लंबी फेहरिस्त है, जबकि कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी में भी दावेदार दिग्गज पदाधिकारियों की गणेश परिक्रमा में जुटे हैं। वहीं 13 निकायों में वार्डवार आरक्षण जारी हो चुके हैं। 

विज्ञापन


मेयर और पंचायत व पालिका अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक दल भी आरक्षण का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही वे उसी आधार पर प्रत्याशी घोषित कर सकेंगे। आरक्षण से पहले भाजपा में समन्वय बैठक व दावेदारों की तैयारियों को परखा जा रहा है। सपा, बसपा, कांग्रेस में दावेदारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। 

विज्ञापन

रोचक मुकाबलों की उम्मीद 

पांच साल बाद हो रहे निकाय चुनाव में इस बार रोचक मुकाबले की उम्मीद है। शहर में 6 बार से कमल दल की सरकार है। दूसरे नंबर पर रही बसपा को इस बार बदलाव की आस है। विधानसभा चुनाव के परिणाम के आधार पर सपाई भी उत्साहित हैं। इधर, आम आदमी पार्टी पहली बार नगर निगम के 100 वार्डों में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस में भी आवेदन शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा जिले में हैं 13 निकाय 

प्रमुख पदों का आरक्षण जारी नहीं होने के कारण राजनीतिक दल भी पूरी ताकत नहीं झोंक पा रहे। जिले में 13 नगर निकाय हैं। इनमें एक नगर निगम, 7 नगर पंचायतें और 5 नगर पालिकाएं हैं। जिनमें अध्यक्ष व सभासद चुने जाएंगे। जनवरी के पहले सप्ताह में नगर निकाय की अधिसूचना जारी हो सकती है। जिला प्रशासन ने मतदाता सूची, मतदेय स्थल व ईवीएम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर निगम में ईवीएम और नगर निकायों में मतपत्र से चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed