{"_id":"5b112f404f1c1ba36e8b5aec","slug":"people-tour-cancel-of-kerala-due-to-nipah-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निपाह के डर से केरल जाने से कतरा रहे लोग, 10 दिनों में इतनों ने कैंसिल करवाया टूर पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपाह के डर से केरल जाने से कतरा रहे लोग, 10 दिनों में इतनों ने कैंसिल करवाया टूर पैकेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 01 Jun 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
nipah virus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में निपाह वायरस के प्रकोप से पर्यटक दहशत में हैं। ताजनगरी से गर्मियों की छुट्टियों में केरल जाने के लिए बुकिंग करवाने वाले दर्जनों यात्रियों ने टिकट रद्द करवा दी हैं।
ताजनगरी के ट्रेवल एजेंट्स की मानें तो निपाह के प्रकोप की वजह से पर्यटकों ने केरल से दूरी बनानी शुरू कर दी है। लोग बार-बार ट्रेवल एजेंट्स से वहां की स्थिति की जानकारी कर रहे हैं।
बड़ी संख्या में लोगों ने टिकट कैंसिल करवा दिए हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक केरल जाने वाली केरला एक्सप्रेस, अर्नाकुलम, तिरुआन्नतपुरम एक्सप्रेस सहित लगभग छह गाड़ियां में पिछले 10 दिनों में 200 से अधिक यात्री टिकट रद्द करवा चुके हैं।

ट्रिपक्यूल्स ट्रेवल एजेंसी के सीईओ आलोक उपाध्याय ने बताया कि वायरस के डर से लोगों ने अपना टूर रद्द कर दिए हैं। पिछले 10 दिनों के आंकड़ों के मुताबिक ताजनगरी के लगभग 2000 पर्यटकों ने होटल बुकिंग रद्द की हैं।
रॉयल हॉलीडेज ट्रेवल एजेंसी के मैनेजर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि गर्मियों का सीजन इस बार थोड़ा निराशाजनक रहता दिख रहा है।भारी संख्या में लोग परिवार के साथ केरल घूमने जाते हैं, लेकिन वह अब टूर पैकेज रद्द करवा रहे हैं।
गांधीनगर निवासी राजीव शर्मा का कहना है कि केरल परिवार के साथ जाने का प्लान बनाया था, लेकिन वायरस के डर के चलते टूर रद्द करना पड़ा। अब किसी ठंडे इलाके में जाने का प्लान बना रहे हैं।
जयपुर हाउस निवासी धीरज काठपाल ने बताया कि केरल में वायरस फै लने की खबर से पहले ही वहां जाने के लिए टूर पैकेज बुक किया था, लेकिन वायरस के डर से बच्चों ने वहां जाने से मना कर दिया।