फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people surrounded thana after elderly and disabled were detained precaution before Lok Sabha elections in Agra

Agra: पुलिस को बुजुर्गों और दिव्यांगों से भी खतरा, किया पाबंद; गुस्साए लोगों ने घेर लिया थाना... हंगामा

Tue, 05 Mar 2024 02:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 02:04 PM IST
सार

आगरा में पुलिस को बुजुर्गों और दिव्यांगों से भी खतरा है। लोरसभा चुनाव से पहले इन्हें पाबंद किया। गुस्साए लोगों ने थाना घेरकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
people surrounded thana after elderly and disabled were detained precaution before Lok Sabha elections in Agra
कमला नगर थाने का घेराव करते स्थानीय निवासी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस एहतियात के तौर पर लोगों को पाबंद कर रही है। थाना कमला नगर की पुलिस ने पंचायती पजाया के कुशवाह समाज के 140 लोगों को पाबंद कर दिया। इनमें बुजुर्ग और दिव्यांग भी शामिल हैं। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद हरिओम बाबा के साथ थाने का घेराव किया। साथ ही इसे बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


वार्ड 84 के भाजपा पार्षद हरिओम गोयल ने बताया कि पुलिस ने 140 कुशवाह समाज के लोगों को पाबंद किया है। यह सभी कमजोर तबके के हैं। कोई सब्जी बेचता है तो कोई खोखा चलाता है। किसी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उनके पास नोटिस पहुंचे हैं। दो-दो जमानती लेकर जाना है। सभी लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन

पूछा- किस आधार पर पाबंद किया

पाबंद करने की सूची बृज विहार चौकी इंचार्ज ने बनाई। उनसे पूछा जाए कि उन्होंने किस आधार पर पाबंद किया है। एक दरोगा ने कहा कि दिव्यांग क्या बवाल नहीं कर सकता है। इस पर क्षेत्रीय लोगों के साथ पार्षद थाने में धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कहा कि पाबंदी की सूची का सत्यापन करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed