फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People stunned by the mysterious blast

रहस्मयी धमाके से सहम गए लोग

Thu, 10 Mar 2022 06:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
People stunned by the mysterious blast
मैनपुरी। जिले में बृहस्पतिवार की दोपहर तेज धमाके ने हर किसी को चौंका दिया। लोग दहशत में आकर घरों से बाहर निकल आए। किसी ने फाइटर प्लेन के दन्नाहार क्षेत्र में गिरने की सूचना दी, इसके बाद पुलिस की टीमें वजह पता लगाने के लिए दौड़ लगाती रहीं।
विज्ञापन

नवीन मंडी परिसर में बृहस्पतिवार को मतों की गणना का कार्य चल रहा था। इस बीच करीब ढाई बजे अचानक आसमान में एक तेज धमाका हुआ, धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। कुछ लोग तो घरों से बाहर निकल कर आ गए। रहस्मयी धमाके को लेकर एक दूसरे से जानकारी हासिल करने लगे। लेकिन किसी के पास कोई जानकारी नहीं थी। वहीं कुछ ही देर में एक फाइटर प्लेन के दन्नाहार क्षेत्र में क्रेश हो जाने की खबरें भी चलीं। जिसके बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया। पुलिस की कई टीमें धमाके की वजह जानने के प्रयास में जुट गईं। दन्नाहार क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि एक फाइटर प्लेन काफी नीचे से होकर निकल गया। वह कहीं गिरा है, इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। किशनी, करहल, एलाऊ, दन्नाहार और कोतवाली पुलिस की टीमें शाम तक वजह जानने के लिए क्षेत्र में घूमती नजर आईं।
विज्ञापन

मकान में दरार आने की कही बात
शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर के रहने वाले अभय कुमार ने धमाके से मकान में दरार आने की बात कही, उन्होंने कहा कि तेज धमाके से परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए। मकान में दरार देख वह लोग भी घर से बाहर आ गए थे। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में प्रशासन से कोई शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके को लेकर किसी के द्वारा अफवाह उड़ाई गई, जिले में कोई प्लेन हादसा आदि नहीं हुुआ है। पुलिस ने सूचना पर जाकर स्वयं जांच की है।
मधुवन कुमार, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed