फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People said no work is done without agent in RTO office at Agra

Agra News: अधिकारी बदले...पर नहीं बदला आरटीओ कार्यालय का सिस्टम, एजेंट के बिना नहीं होता कोई काम

Thu, 13 Jul 2023 11:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 11:42 AM IST
सार

आगरा में अधिकारी बदले...पर आरटीओ कार्यालय का सिस्टम नहीं बदला। यहां एजेंट के बिना कोई काम नहीं होता। यह कहना है आरटीओ कार्यालय में काम कराने के लिए आए हुए लोगों का। 

विज्ञापन
People said no work is done without agent in RTO office at Agra
आरटीओ, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में संभागीय परिवहन विभाग में आरटीओ और एआरटीओ (प्रशासन) बदल गए लेकिन लोगों को हालात में कोई बदलाव नहीं दिखा। आवेदकों का आरोप है कि कोई भी कार्य एजेंट के बिना नहीं होता है। लोग अपने काम के लिए कुर्सी-कुर्सी चक्कर लगाते रहते हैं। उन्हें लिपिक टहलाते रहते हैं। एक फाइल खोजने में दो दिन का समय लगा दिया जाता है।

विज्ञापन


वाहन का ट्रांसफर, एनओसी, परमिट और फिटनेस कार्य कराना आरटीओ में आसान नहीं है। शासन की तरफ से ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन व्यवस्था है। उसके बाद भी आवेदक को कार्यालय आना पड़ता है। आरटीओ और एआरटीओ (प्रशासन) के पद पर नए अधिकारी आए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- उपलब्धि पर गांव को गर्व: पेरिस की बास्तील परेड में राफेल उड़ाएगा मैनपुरी का बेटा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद लोगों ने बताया कि नए अदिकारियों के आने के बाद भी कार्यालय में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। करबला के कल्लू अपनी बाइक का रजिस्ट्रेशन कराने बुधवार को आए थे। उन्होंने बताया कि बाइक पर बैंक से लोन ले रखा था, उसे पूरा भर चुके हैं। अब आरसी निकलवाने आए हैं। 

यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसी मैं नहीं: डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर बोली अर्चना, पति ने क्यों रची साजिश; किया खुलासा

बताया कि एजेंट इस काम के 5000 रुपये तक ले चुका है फिर भी काम नहीं हो रहा। बाह के बदन सिंह ट्रैक्टर की एनओसी के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि लिपिक कोई भी जानकारी नहीं देते हैं। फाइल नहीं मिल रही है। बिना एजेंट के कोई काम नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed