फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People Protest At Hot Spot Area Sikandra Police Open Area

आगराः हॉटस्पॉट गली खुलवाने को धरने पर बैठे लोग, पुलिस ने खोला रास्ता

Mon, 01 Jun 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Jun 2020 12:05 AM IST
सार

 26 दिन से बंद गली खोलने के लिए धरने पर बैठे लोग

विज्ञापन
People Protest At Hot Spot Area Sikandra Police Open Area
आगरा का हॉटस्पॉट क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सिकंदरा का सील हॉटस्पॉट ईश्वरनगर को खुलवाने के लिए रविवार की सुबह लोग धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि प्रशासन के सुनवाई नहीं करने पर यह कदम उठाया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि कॉलोनी में अब कोई कोरोना संक्रमित नहीं है, जो संक्रमित थे, वह रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर आ चुके हैं। इसके बावजूद रास्ता नहीं खोला गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रास्ता खोल दिया। इसके बाद लोग धरने से हट गए। 
विज्ञापन


कासगंजः मुबंई से लौटे दो किशोर निकले कोरोना पॉजिटिव, 20 हुई संक्रमितों की संख्या 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से मैनपुरी की महिला सिपाही की शादी सिकंदरा के ककरेठा स्थित ईश्वर नगर में हुई थी। उसने दो मई को लेडी लॉयल में बेटी को जन्म दिया। दो दिन बाद सिपाही की मौत हो गई थी। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पुलिस-प्रशासन ने हॉटस्पॉट बनी गली को पूरी तरह से बंद कर दिया था। सिपाही के परिवार के लोगों का सैंपल लिया था। इसमें दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को क्वारंटीन कर दिया गया था। 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव सभी लोगों की रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। सभी को क्वारंटीन सेंटर से छु्ट्टी भी मिल गई। क्षेत्र में 10 परिवार रहते हैं। महिला सिपाही के परिजन फिलहाल होम क्वारंटीन हैं। मगर, बाकी परिवार दिक्कत का सामना कर रहे हैं।

राशन खत्म हो गया है। बच्चों के लिए दूध नहीं मिल पा रहा है। घरों में सब्जी तक नहीं पहुंच पा रही है। गली को खुलवाने के लिए 26 मई से प्रयास में लगे हैं। मगर, अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। विभागीय अधिकारी एक-दूसरे के पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। इसके बाद आक्रोशित लोग रविवार को गली में घरों के बाहर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची

पुलिस ने गली को खोलने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोग हटे। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हॉटस्पॉट को 21 दिन पूरे हो गए थे। इसलिए गली को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed